Nagpur Bar Video: शराब देने से मना किया तो बार मैनेजर पर फोड़ी एक के बाद एक 18 बोतलें, क्या है पूरा मामला?
Nagpur Bar Video Viral: नागपुर के मानेवाड़ा चौक पर शराब न मिलने से नाराज युवकों ने SK बार के मैनेजर पर हमला किया और 18 बोतलें तोड़ दीं, मैनेजर गंभीर रूप से घायल।
- Written By: गोरक्ष पोफली
बोतले फेकते हुए फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Bar Attack Video Viral: उपराजधानी के मानेवाड़ा चौक स्थित ‘SK बार’ में आधी रात को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ युवकों ने शराब देने से मना करने पर मैनेजर और स्टाफ पर जानलेवा हमला कर दिया। 16 अप्रैल की आधी रात को हुई इस हिंसक घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विवाद की वजह: आधी रात को मांगी शराब
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 16 अप्रैल की रात करीब 12 बजे की है। बार का स्टाफ दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था, तभी युवकों का एक समूह वहां पहुंचा और शराब की मांग करने लगा। समय सीमा समाप्त होने के कारण जब मैनेजर ने शराब देने से इनकार किया, तो युवक भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए बार के भीतर घुस आए।
नागपूर: बार बंद होण्याची वेळ असल्याने वेटरने दारू देण्यास नकार दिल्याने संतापलेल्या तरुणांनी बार मॅनेजरला केली जबर मारहाण pic.twitter.com/zrtAvWN1Xx — VIRALबाबा (@viralmedia70) April 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मेट्रो की हिंजवडी-शिवाजीनगर लाइन के पहले चरण का उद्घाटन तय, जानें कब खत्म होगा पुणेवासियों का इंतजार?
संभाजीनगर: अवैध रेत-मुरुम परिवहन पर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन: 7 स्थानों पर छापेमारी, 76.91 लाख का माल जब्त
Wardha MLC Election: में अग्रवाल सहित एड. कोठारी ने वापस लिया नामांकन, लखानी की जीत की राह अब साफ
सोलापुर विधान परिषद चुनाव 2026: जयकुमार गोरे बनाम धैर्यशील मोहिते पाटिल, मुकाबला हुआ दिलचस्प
CCTV में कैद दरिंदगी: काउंटर पर चढ़कर पीटा
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि युवक बार के काउंटर में घुसकर मैनेजर और कर्मचारियों पर हमला कर रहे हैं। एक युवक ने काउंटर पर रखी शराब की भारी बोतलों को उठाकर सीधे मैनेजर की ओर फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते करीब 15 से 18 महंगी बोतलें तोड़ दी गईं। हमले में मैनेजर बुरी तरह घायल हो गया। वीडियो के अंत में वह फटे हुए कपड़ों और खून से लथपथ हालत में खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। युवक काउंटर पर खड़े होकर लात-घूंसों से स्टाफ को पीटते रहे और पूरे बार को तहस-नहस कर दिया।
यह भी पढ़ें: विदर्भ में ‘आग’ उगल रहा सूरज, नागपुर में पारा 44 पार, हीटवेव की चेतावनी के साथ स्कूलों में छुट्टी
कानून व्यवस्था पर सवाल
महज एक मिनट के भीतर युवकों ने जिस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया, उसने नागपुर शहर की कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि घटना का वीडियो वायरल है, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा की गई किसी भी आधिकारिक कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।
