Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विनय पुणेकर हत्याकांड: साक्षी का देवर बनकर घर में घुसा था शुक्ला, 4 दिन बढ़ी पुलिस हिरासत

फोटोग्राफर विनय पुणेकर की हत्या के मामले में पकड़े गए अपराधी हेमंत शुक्ला से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला कि वह साक्षी का देवर बनकर विनय के घर में घुसा था। मंगलवार को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद सदर पुलिस ने उसे दोबारा न्यायालय में पेश किया। अदालत ने हेमंत को 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 03, 2024 | 12:57 AM

विनय पुणेकर और आरोपी हेमंत शुक्ला

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. फोटोग्राफर विनय पुणेकर की हत्या के मामले में पकड़े गए अपराधी हेमंत शुक्ला से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला कि वह साक्षी का देवर बनकर विनय के घर में घुसा था। मंगलवार को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद सदर पुलिस ने उसे दोबारा न्यायालय में पेश किया। अदालत ने हेमंत को 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं।

साक्षी ने हेमंत को बताया था कि विनय उसे परेशान कर रहा है। दोनों ने साथ मिलकर मर्डर की साजिश रची। हेमंत 23 फरवरी को पुणेकर के घर गया। बेल बजाने पर विनय ने दरवाजा खोला। हेमंत ने विनय को बताया कि वह साक्षी का देवर है और उनसे कुछ बातचीत करना चाहता है। घर के भीतर जाने के बाद उसने विनय को धमकाते हुए साक्षी को परेशान न करने की सलाह दी। उसने विनय से कहा कि तुझे अपनी जान प्यारी नहीं है क्या।

विनय और हेमंत की हुई ही हाथापायी

इसके पहले भी चेतावनी दे चुका हूं लेकिन तुम समझे नहीं। विनय ने उससे सवाल किया कि मुझे धमकी देने वाला तू ही है। इस बीच हेमंत ने गालीगलौज शुरू कर दी और दोनों के बीच हाथापायी हुई। हेमंत ने अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर विनय को गोली मार दी। पुलिस ने मंगलवार को हेमंत को न्यायालय में पेश किया। उससे पिस्तौल, कपड़े और अन्य सबूत जब्त करने के लिए 5 दिन की पुलिस हिरासत मांगी। न्यायालय ने 6 जुलाई तक हिरासत मंजूर की।

सम्बंधित ख़बरें

T20 WC: भारत से एकतरफा अंदाज में हारने के बाद मुश्किल में पाकिस्तान, सुपर-8 से हो सकता है बाहर, जानें समीकरण

यवतमाल CEO मंदार पत्की का कड़ा अल्टीमेटम: निंगनूर में 1 मई तक हर हाल में हो घरकुलों का गृहप्रवेश

वेलेंटाइन डे पर गुरु की मर्यादा तार-तार, सातारा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक पर FIR दर्ज

T20 World Cup में भारत ने पाक को चटाई धूल, अनुपम खेर से लेकर अजय-अर्जुन तक ने दी बधाई, देखें सोशल मीडिया पोस्ट

शुक्ला से 6 मोबाइल और 9 सिम कार्ड जब्त

इससे पहले पुलिस ने शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद लगातार पूछताछ जारी रखी। पूछताछ में शनिवार को पुलिस ने शुक्ला द्वारा रायपुर के पास पिस्तौल फेंकने का खुलासा किया था। इसके बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी शुक्ला से 6 मोबाइल और 9 सिम कार्ड जब्त किए हैं। करीब 5 महीने तक फरार रहने के दौरान शूटर हेमंत शुक्ला ने लगातार अपने मोबाइल फोन नंबर बदले और अलग-अलग नामों से सिम कार्ड खरीदे।

20 से अधिक बार नंबर बदला

फोटोग्राफर विनय उर्फ बबलू पुणेकर की हत्या के आरोप में बुधवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद सदर पुलिस ने उसके पास से मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए। पुलिस को संदेह है कि शुक्ला ने फरारी के दौरान 20 से अधिक बार अपना नंबर बदला। शुक्ला ने सिम कार्ड हासिल करने के लिए अजनबियों से दोस्ती की और पिछले 5 महीनों में 20 से ज़्यादा सिम कार्ड खरीदे। वह हर हफ्ते अपना मोबाइल नंबर बदलता था।

Vinay punekar murder case hemant shuklas police custody extended by 4 days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2024 | 12:57 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.