यवतमाल और वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली में निर्विरोध जीत, नागपुर-भंडारा-अमरावती में छिड़ेगी सियासी जंग
Nagpur Vidhan Parishad Election: विदर्भ की 5 सीटों की स्थिति साफ। यवतमाल-वर्धा में निर्विरोध जीत। नागपुर, भंडारा, अमरावती में कड़ा मुकाबला। अमरावती में कांग्रेस को मिला समर्थन।
- Written By: रूपम सिंह
विधान परिषद चुनाव (सोर्स सोशल मीडिया)
Maharashtra Vidhan Parishad Unopposed Winner: विधानपरिषद चुनाव के अंतिम दिन विदर्भ में पांच सीटों की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। यवतमाल में शिवसेना शिंदे गुट के दुष्यंत चतुर्वेदी, वर्धा, चंद्रपुर, गड़चिरोली से भाजपा के अरुण लखानी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। विप चुनाव की अब बात करें तो नागपुर, भंडारा और अमरावती में राजनीतिक जंग छिड़ेगी।
नागपुर की बात करें तो कांग्रेस के अतुल लोंढे और राजीव पोतदार के बीच सीधी लड़ाई होने वाली है।यवतमाल स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद चुनाव में भाजपा के बागी उम्मीदवार नितिन भुतड़ा तथा निर्दलीय उम्मीदवार सैयद फारुख और साजिद बेग ने नामांकन पत्र वापस ले लिए।
भंडारा और गोंदिया जिले की राजनीति में चुनाव को लेकर नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन 4 जून को हुए घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। आघाड़ी की अप्रत्याशित रणनीति के चलते मुकाबले का पूरा समीकरण बदल गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में 114 करोड़ की नाला सफाई पर सवाल, बीएमसी के 100% दावे के बीच नालों में दिखा कचरे का अंबार
गोरक्षक हत्या मामले में बड़ी सफलता, हैदराबाद से गिरफ्तार हुआ आठवां आरोपी
मुंबई में मेडिकल इंश्योरेंस फ्रॉड का खुलासा, फर्जी सर्जरी दिखाकर लाखों का क्लेम पास
नागपुर संभाग में खाद-बीज की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.51 करोड़ रुपये का अवैध स्टॉक जब्त
ये भी पढ़े:- नागपुर संभाग में खाद-बीज की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.51 करोड़ रुपये का अवैध स्टॉक जब्त
अमरावती में निर्दलीय महल्ले ने कांग्रेस को दिया समर्थन
विधान परिषद चुनाव में गुरुवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। निर्दलीय उम्मीदवार एवं नवसारी प्रभाग क्रमांक-1 से कांग्रेस के पार्षद प्रशांत महल्ले ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत देशमुख को खुला समर्थन देने की घोषणा कर दी।
महल्ले के नामांकन वापस लेने को चुनावी समीकरणों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले से कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत देशमुख की स्थिति और मजबूत हो सकती है।
