Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘AC में बैठने वाले अफसरों को क्या पता विदर्भ की गर्मी?’ 15 जून से स्कूल खोलने के फैसले पर भड़के शिक्षक

Vidarbha School Reopening Date: विदर्भ में 15 जून से स्कूल शुरू करने का भारी विरोध! भीषण गर्मी में बच्चों की जान जोखिम में डालने का आरोप। हाईकोर्ट के 2007 के आदेश का दिया गया हवाला।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 02, 2026 | 01:46 PM

विदर्भ में नये शैक्षणिक सत्र का विरोध (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vidarbha Climate and Schools: भीषण गर्मी और उमस के मद्देनजर हर वर्ष विदर्भ में नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के आरंभ से होती थी, लेकिन इस बार समूचे राज्यभर में एक साथ स्कूलों को शुरू करने का निर्णय लेकर शिक्षा विभाग ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। 15 जून से स्कूलों को शुरू करने के निर्णय का सर्वत्र विरोध हो रहा है। शिक्षक संगठनों का आरोप है कि विभाग के आला अधिकारी एसी में बैठकर निर्णय ले रहे हैं।

उन्हें विदर्भ की गर्मी का एहसास नहीं है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्यभर के साथ-साथ विदर्भ क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों को भी 15 जून से शुरू करने के निर्देश शिक्षा संचालनालय ने जारी किया है। इस निर्णय से विदर्भ के अभिभावकों और शिक्षकों में असंतोष और नाराजगी देखने को मिल रही है। वर्षों पुरानी परंपरा को बदलने और विदर्भ के भौगोलिक परिदृश्य को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया जा रहा है।

स्वास्थ्य पर पडे़गा असर

जून के महीने में गर्भी भीषण होती है। इस हालत में बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ना स्वाभाविक है। इससे पहले भी इस तरह का निर्णय लिया गया था, जिसका जमकर विरोध हुआ था। इस पर उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने 8 जून 2007 को सरकार के इस निर्णय को रद्द करते हुए निर्देश दिया था कि विदर्भ में स्कूल 1 जुलाई के आसपास ही शुरू किए जाएं।

सम्बंधित ख़बरें

Ambernath में क्रिकेट ग्राउंड पर चाकूबाजी, बीयर बोतल विवाद में युवक पर हमला

Vikas Diwate Suicide Case: चार्जशीट से अशोक खरात का नाम हटने पर हंगामा, परिजनों ने की दोबारा जांच की मांग

Nagpur University में ब्लेमिंग गेम शुरू! एजेंसी की नाकामी का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ा, कैंपस में फैला असंतोष

लैब्राडोर और जर्मन शेफर्ड हुए पुराने? अब सुरक्षा बलों की पहली पसंद बना ‘बेल्जियम मेलिनोइस’, जानें क्यों

शिक्षक विधायक सुधाकर अडबाले ने कहा विदर्भ में 15 जून से स्कूल शुरू नहीं हो सकते। इस संबंध में राज्य के शिक्षा आयुक्त और शिक्षा संचालक को पत्र द्वारा अवगत कराया गया है। साथ ही हाई कोर्ट ने निर्णय की कॉपी भी प्रेषित की गई है। अधिकारियों ने जल्द ही निर्णय में बदलाव करने की प्रक्रिया का आश्वासन दिया है। विदर्भ में नये शैक्षणिक सत्र को लेकर नया परिपत्रक जारी किये की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें – WCL को लगा ‘बारिश’ का झटका! 69 से गिरकर 63 मिलियन टन पर पहुंचा कोयला उत्पादन, टारगेट से चूकी कंपनी

भौगोलिक परिस्थितियों पर करें विचार

विजुक्टा महासचिव डॉ. अशोक गव्हाणकर ने कहा कोई भी निर्णय लेते वक्त अधिकारियों को क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों का विचार करना चाहिए। जब हमेशा से ही स्कूल जुलाई तक शुरू होते रहे हैं तो फिर इस बार 15 जून से शुरू करने की जिद किसलिए की जा रही है। स्कूल 1 जुलाई तक सुबह 7 से 11 बजे तक लिये जाने के आदेश दिये गये हैं। जिन स्कूलों में छात्र संख्या अधिक है, वहां दोनों शिफ्ट में स्कूल शुरू करना होगा। यानी छात्रों को दिक्कतें आएंगी। इस निर्णय को जल्द ही रद्द किया जाएगा।

Vidarbha school reopening delay protest 15 june heatwave

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2026 | 01:46 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur News
  • School Close

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.