नागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
Vidarbha Premier League 2026: नागपुर में वीपीएल ऑक्शन में हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला। अपूर्व वानखेड़े सबसे महंगे खिलाड़ी बने, युवा स्पिनर कुणाल नागर ने भी बटोरी सुर्खियां।
- Written By: अंकिता पटेल
विदर्भ प्रीमियर लीग,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Apoorv Wankhade Player: नागपुर विदर्भ प्रीमियर लीग (वीपीएल) के दूसरे सीजन का बहुप्रतीक्षित ऑक्शन रविवार को पूरी तरह हाई वोल्टेज ड्रामा और उत्साह के बीच आयोजित हुआ। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई बोली ने शुरुआत से ही रफ्तार पकड़ ली और हर फ्रेंचाइजी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए आक्रामक नजर आई।
दोपहर करीब 1:30 बजे लंच ब्रेक तक कई बड़े नामों पर जमकर बोली लग गई। साढ़े 5 घंटे तक चली इस ऑक्शन में टीमों के बीच जबरदस्त देखने को मिला जिसने माहौल को पूरी तरह आईपीएल जैसा बना दिया। नागपुर में पहली बार आयोजित इस ऑक्शन में युवा प्रतिभाओं से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों तक, हर किसी पर फ्रेंचाइजी ने खुलकर पैसा लुटाया।
हार्ड हिटर अपूर्व वानखेड़े सबसे महंगे खिलाड़ी बने तो 19 वर्षीय स्पिनर कुणाल नागर ने कैटेगिरी सी में सबसे 6 लाख रुपए की कीमत हासिल कर सबसे ज्यादा सुर्खियों बटोरीं, जबकि विकेटकीपर विशेष तिवारी भी टीमों के पसंदीदा खिलाड़ी बनते दिखे। ऑरेंज टाइगर्स ने दो महंगी खरीद कीं; उन्होंने विशेष तिवारी और ध्रुव शोरी को अपनी टीम में शामिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत कार्यालय पहुंचे संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर; शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
हनुमान मंदिर का सभामंडप गिरने से 7 की मौत; सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान, पीएम ने जताया दुख
कैटेगिरी ए में 12 खिलाड़ी 2.50 लाख बेस प्राइज में, कैटेगिरी बी में 40 खिलाड़ी और कैटेगिरी सी में 76 खिलाड़ियों सहित कुल 126 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। प्रत्येक टीम ने 42- 42 लाख रुपए के पर्स के आधार पर 15-16 खिलाड़ियों को शामिल किया। इस नीलामी का संचालन जाने-माने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और नीलामीकर्ता चारु शर्मा ने किया। वीपीएल का सत्र 1 जून से खेला जाएगा।
सबसे अनलकी खिलाड़ी असित सिंह (स्पिन गेंदबाज)
विदर्भ प्रीमियर लीग के शुरुआत में स्ट्राइकर्स ने उन्हें 3.60 लाख रुपए में खरीदा था लेकिन बाद में अन्य टीमों ने आपत्ति जताई कि स्ट्राइकर्स ने बी कैटेगरी में निर्धारित संख्या से अधिक खिलाड़ियों को शामिल कर लिया है। इसके चलते उनकी बोली रद्द कर दी गई।
यह भी पढ़ें:-नागपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला: 8 साल की बच्ची की कस्टडी याचिका खारिज, बच्चे का हित सर्वोपरि
दोबारा हुई नीलामी में असित सिंह को इंडिया वॉरियर्स ने सिर्फ बेस प्राइस 1.50 लाख रुपए में खरीद लिया। एक ही ऑक्शन में 3.60 लाख से सीधे बेस प्राइस तक गिरना, उन्हें इस सीजन का सबसे अनलकी खिलाड़ी बना गया।
-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से जयदीप रघुवंशी की रिपोर्ट
