-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vha Hockey Ground Government Possession August 13 Nagpur
13 अगस्त को खत्म हो जाएगा हॉकी का अस्तित्व, नागपुर में हॉकी का मैदान इतिहास बनने की ओर
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Hockey Ground: नागपुर के सिविल लाइंस स्थित विदर्भ हॉकी एसोसिएशन मैदान की लीज खत्म होने के बाद प्रशासन 13 अगस्त को जमीन का कब्जा शासन को सौंपने की प्रक्रिया पूरी करेगा।

नागपुर विदर्भ हॉकी एसोसिएशन मैदान (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
VHA Ground Lease Termination: हॉकी… हॉकी… हॉकी, कई वर्षों तक नागपुर के सिविल लाइंस स्थित मैदान में गूंजने वाला यह शोर अब पूरी तरह इतिहास बनने की ओर है। 13 अगस्त को हॉकी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। विदर्भहॉकी एसोसिएशन (वीएचए) को जमीन शासन के सुपुर्द करने के लिए जिला प्रशासन ने अंतिम प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नायब तहसीलदार (नजूल) जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर से 5 अगस्त को जारी नोटिस में वीएचए को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित तारीख को मौके पर उपस्थित रहकर मैदान का प्रत्यक्ष कब्जा शासन को सौंप। मामला अमरावती रोड स्थित मौजा गाडगा खसरा क्र. 65/5, नगर भूमापन क्र. 277 की 3.80 एकड़ जमीन का है।
प्रशासन ने इसे लीज समाप्ति के बाद शासन में पुनः प्रवेश की कार्रवाई बताया है। नोटिस के अनुसार 13 अगस्त को सुबह 11 बजे जमीन का प्रत्यक्ष कब्जा लेने की प्रक्रिया रखी गई है, वीएचए को निर्देश दिया गया है कि वह स्वयं या अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित रहकर जमीन का कब्जा शासन को सौंपे।
सम्बंधित ख़बरें
8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
25 साल सेवा पूरी करने वाले सफाई कर्मचारियों को मिले मुफ्त आवास, संभाजीनगर प्रशासन को कर्मचारी आयोग के निर्देश
Mumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द
नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि संस्था उपस्थित नहीं रहती या कब्जा सौंपने से इनकार करती है तो नियमानुसार एकतरफा कार्रवाई करते हुए शासन जमीन का कब्जा ले सकता है। इसका सीधा मतलब है कि सिटी में अब हॉकी के अस्तित्व खत्म होने की अंतिम तारीख आ गई हैं। बता दें कि जिला कलेक्टर ने 17 जुलाई को आदेश देकर विदर्भ हॉकी एसोसिएशन मैदान की लीज खत्म कर तहसीलदार को जमीन का कब्जा लेने का आदेश दिया था।
लीज को लेकर उठे थे सवाल
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के बाद यह मामला सामने आया था कि वीएचए को दी गई जमीन की लीज अवधि और उपयोग को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। वहीं वीएचए लगातार इस कार्रवाई का विरोध कर रही है।
एसोसिएशन का कहना है कि यह मैदान 60 के दशक से नागपुर की हॉकी की पहचान रहा है और यहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलता रहा है। एसोसिएशन ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग भी की थी, साथ ही कमिश्नर कार्यालय में भी याचिका दायर कर प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।
प्रशासन बनाम VHA अब गेंद सरकार के पाले में
एक और जिला प्रशासन लीज समाप्ति और नियमों के आधार पर जमीन वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है वहीं दूसरी ओर वीएचए इसे हॉकी मैदान बचाने की लड़ाई बता रहा है।
अब 13 अगस्त की कार्रवाई पर पूरे खेल जगत की नजर रहेगी, यह तय करेगी कि नागपुर का यह ऐतिहासिक हॉकी मैदान आगे भी खिलाडियों के लिए खुला रहेगा या इसके संचालन की नई व्यवस्था बनेगी।
क्यों खास है यह मैदान ?
- गाडगा (सिविल लाइंस) स्थित यह मैदान नागपुर हॉकी का प्रमुख केंद्र रहा है। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने यहां अभ्यास किया है।
- वर्षों से यहां होंकी गतिविधियां, प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण शिविर आयोजित होते रहे हैं। खेल जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि मैदान का भविष्य अब सरकार के अगले निर्णय पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें:- इंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
- प्रशासन यदि इसे अपने अधीन लेता है तो सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि आगे इस मैदान का उपयोग किस रूप में किया
- क्या नागपुर का हॉकी पूरी तरह इतिहास बन जाएगा? क्या सिटी के बच्चों को कभी हॉकी खेलने के लिए मैदान मिल पाएगा?
-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से जयदीप रघुवंशी की रिपोर्ट
Vha hockey ground government possession august 13 nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 08 अगस्त LIVE: IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे PM मोदी
Aug 08, 2026 | 06:58 AM13 अगस्त को खत्म हो जाएगा हॉकी का अस्तित्व, नागपुर में हॉकी का मैदान इतिहास बनने की ओर
Aug 08, 2026 | 06:55 AMBirthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













