मृतक के पिता डोंगरवार ने लगाया आरोप आकस्मिक मृत्यु न होकर हत्या

crime
Published on: 
Updated on: 

नवेगांवबांध (सं). अर्जुनी मोरगांव तहसील अंतर्गत झांसीनगर निवासी विशाल डोंगरवार की आकस्मिक मृत्यु का मामला चिचगड़ पुलिस ने दर्ज किया है. जबकि उसकी आकस्मिक मृत्यु ना होकर मिलीभगत कर हत्या करने का आरोप विशाल के पिता सुभाष डोंगरवार ने लगाया है. इस संबंध में 18 अप्रैल को उपविभागीय पुलिस अधिकारी देवरी व चिचगड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है. देड़ माह बीतने के बावजदू भी पुलिस ने अब तक जांच नहीं की है.

पुलिस शिकायत की ओर दुर्लक्ष कर रहे है. ऐसा आरोप भी सुभाष डोंगरवार ने लगाया. विशाल का झांसीनगर निवासी मित्र नेतराम के साथ घटना के एक सप्ताह पूर्व विवाद हुआ था. इसके बाद विशाल के मित्र ने 2 अप्रैल को स्वयं के मोबाइल पर संदेश भेजकर उसे इटियाडोह लेकर गया. घटना स्थल पर मृतक विशाल के कपडे़ अस्तव्यस्त फेंके हुए थे. मोबाइल बंद कर रखा था. मोबाइल की फोटो डिलीट की गई थी. पानी से विशाल का शव निकाला गया. तब नाक से रक्त बह रहा था. 17 घंटे शव पानी में रहने के बाद भी शरीर पर सूजन नहीं थी. चेहरा काला पड़ा था. सिर से भी रक्त बह रहा था.

घटना के दिन मित्रों ने मोटर साइकिल बंद होने से बोदरा स्थित 3 व येरंडी, देवलगांव के मित्रों ने नेतराम को नवेगांवबांध पहुुंचा दिया. इस घटना के कुछ दिनों बाद स्वयं नेतराम ने लोगों से कहा है कि उसने विशाल को पानी में डुबोकर मार दिया. इतने तथ्य होने के बाद भी पुलिस कोई जांच नहीं कर रही है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com