कैशलेस नागपुर का निकला दम! 2 घंटे तक ठप रहा UPI सिस्टम, सभी मोबाइल ऑपरेटरों के सिग्नल भी डाउन
Nagpur UPI Outage: यूपीआई और मोबाइल नेटवर्क ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि डिजिटल भुगतान के साथ कुछ नकदी रखना भी जरूरी है।
- Written By: अंकिता पटेल
डिजिटल भुगतान, मोबाइल नेटवर्क, नकदी, तकनीकी समस्या,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur UPI Outag and Mobile Network Server Down: आज के दौर में अधिकांश लोग यूपीआई पेमेंट पर निर्भर हैं। कई लोग आज ऐसे मिल जाएंगे, जिसकी जेब में एक रुपये भी नहीं होता है। ऐसे लोगों को शुक्रवार को संकटों का सामना करना पड़ा क्योंकि एक साथ कई बैंकों का सर्वर डाउन था, जिसके कारण यूपीआई में पेमेंट ही नहीं हो पा रहा था।
लोगों ने अलग-अलग बैंक अकाउंट से भी पैसे भेजने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दुकानदार भी परेशान होते दिखे क्योंकि खरीदी के बाद भी उन्हें पेमेंट नहीं हो रहा था। लोगों ने बताया कि यह समस्या लगभग 12 बजे शुरू हुई और 2 बजे तक चली। इस बीच लोग परेशान होते रहे।
यूपीआई के साथ मोबाइल नेटवर्क भी ठप, नकदी की जरूरत फिर हुई महसूस
घर में डिलीवरी करने आने वालों को भी काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग ‘बाद’ में पैसा दे देना कहते हुए चले गए, लेकिन सिस्टम जल्दी शुरू नहीं हो पाया। एक बार यह पुनः साबित हो गया कि केवल ‘तकनीक’ के भरोसे जेब खाली रखना उचित नहीं है। जेब में कुछ न कुछ नकदी होना भी जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती मर्डर केस का 6 घंटे में खुलासा, पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
अमरावती में आज से बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई, ग्रामीण पुलिस का विशेष अभियान शुरू
मुंबई में पानी चोरी का बड़ा खुलासा, पवई के फिल्टर पाड़ा में रोजाना हजारों लीटर पानी की अवैध निकासी
अमरावती में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई री-नीट परीक्षा, 91 प्रतिशत विद्यार्थियों की रही उपस्थिति
अब भी यह सिस्टम पूरी तरह से भरोसे के काबिल नहीं हो पाया है। मोबाइल नेटवर्क भी धड़ाम नेट तो नेट। मोबाइल नेटवर्क ने भी खूब पसीना छुड़ाया है। शुक्रवार को जियो, एयरटेल, वीई से लेकर सभी आपरेटरों के सिगनल कई स्थानों पर डाउन मिले।
वर्धा रोड पर भी यह समस्या देखी गई। कई स्थानों पर नेटवर्क पूरी तरह से ठप था, तो कुछ स्थानों पर गति पर अंकुश लग गया था। लोग मोबाइल लेकर इधर-उधर घूमते रहे, लेकिन उन्हें नेटवर्क हासिल करने में कोई सफलता नहीं मिली। काफी समय बाद उन्हें समझ में आया कि मोबाइल कंपनियां उन्हें ‘धोखा’ दे रही हैं। उनका ही नेटवर्क पूरी तरह से बैठ चुका है।
वर्धा रोड, बर्डी, इतवारी, सेंट्रल एवेन्यू
व्यापारियों ने बताया कि दोनों प्रकार के नेटवर्क खराब होने से कारोबार करने में खासी परेशानी हुई। शहर के प्रमुख क्षेत्रों में ही नेटवर्क नहीं मिल रहा था। पेमेंट करना और पेमेंट लेना मुश्किल हो रहा था।
यह भी पढ़ें:-फायर व MRTP नियमों के उल्लंघन पर सील हुई 5 मंजिला इमारत 72 घंटे में खुली; नागपुर मनपा की साठगांठ की चर्चा गर्म
इतना ही नहीं, लोगों से संपर्क साधने में भी काफी परेशानी हुई। इतवारी जैसे क्षेत्र में भी समस्याएं विकराल रूप धारण कर चुकी हैं। वर्धा रोड टेलीकाम कंपनियों की नजरों से ओझल हो चुका है। टावरों का दायरा सिमट सा गया है और थोड़ा भी अंदर रहने से फोन पर संपर्क करना मुश्किल जा रहा है।
