Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर समेत समूचे विदर्भ में धुआंधार बरसे बेमौसमी बादल, इन जिलों में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

IMD Alert in Vidarbha: विदर्भ के जिलों में बीते दिन बेमौसम बादल जोरदार बरसे। धुंआधार बारिश ने कुछ ही देर में तापमान को गिरा दिया और ठंड का एहसास हुआ।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Nov 03, 2025 | 10:24 AM

नागपुर में बारिश (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Weather: नवंबर माह शुरू हो गया है लेकिन अब तक ठंड नहीं बढ़ी है। मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है। रविवार की रात सिटी में बेमौसमी बादल धुआंधार बरसे। इसी के साथ मौसम विभाग की ओर से सिटी में और 2 दिन बारिश होने के संकेत प्राप्त हुए हैं। रविवार की सुबह से ही आसमान में बादलों के झुंड घिरे हुए थे। दोपहर के वक्त कुछ घंटों के लिए धूप निकली।

शाम होने तक दोबारा बादल घिर आए। शाम करीब 7 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बादलों की गर्जना सुनाई दी। इसके पश्चात कई इलाकों में बूंदाबांदी और बौछारें पड़ीं। रात लगभग 8.30 बजे कई इलाकों धुआंदार बारिश हुई। करीब आधा घंटा जोरदार बरसने के बाद बादल थम गए। कुछ देर के बाद दोबारा बारिश शुरू हुई।

अचानक हुई बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दीं। कई जगह जलजमाव हो गया। हालांकि बेमौसम बारिश से दिक्कतें बढ़ीं लेकिन मौसम में ठंडकता आ गई। बारिश और हवाओं के कारण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। देर रात भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बौछारें पड़ीं।

सम्बंधित ख़बरें

Nashik News: ‘पोषणदूत योजना’ से मिट रहा कुपोषण का कलंक, 39 बच्चे सामान्य श्रेणी में आए

आदिवासी विकास योजनाओं को समावेशी तरीके से लागू करें: मंत्री अशोक उईके

मुख्यमंत्री बलीराजा खेत सड़क योजना प्रभावी ढंग से लागू करें, सड़कों के सुदृढ़ीकरण के दादा भुसे के निर्देश

मुंबई में RSS के 100 साल का रोडमैप रखेंगे मोहन भागवत; दिग्गज हस्तियों के साथ ‘विशेष संवाद’ की पूरी तैयारी

पारा अब भी 31 डिसे के पार

नवंबर माह शुरू होने के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। पारा अब भी 31 डिग्री के पार बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार को सिटी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 0.4 डिसे कम रहा। शनिवार की तुलना में रविवार को मात्र 0.6 डिग्री की कमी आई। न्यूनतम तापमान 23.8 डिसे रहा। यह औसत से 6.4 डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें – हरिद्वार के लिए कब मिलेगी सीधी ट्रेन? यात्री केंद्र का आरोप, पुरानी मांगें भूल जाती है नई भारतीय रेलवे

अन्य जिलों में भी बारिश

मौसम विभाग ने रविवार को विदर्भ के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की। बुलढाना में सर्वाधिक 36.0 मिमी बारिश हुई। भंडारा में 30.1 मिमी बादल बरसे। अकोला में 9.4 मिमी, चंद्रपुर में 5.0 मिमी और ब्रम्हपुरी में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Unseasonal rains lash vidarbha including nagpur 2 day rain alert districts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2025 | 10:24 AM

Topics:  

  • IMD
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.