Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र

Nagpur University: भीषण गर्मी को देखते हुए नागपुर यूनिवर्सिटी अगले वर्ष ग्रीष्म सत्र परीक्षाएं केवल सुबह की शिफ्ट में लेगी और परीक्षा केंद्रों की संख्या 120 से बढ़ाकर 250 करेगी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 23, 2026 | 02:00 PM

नागपुर विश्वविद्यालय, ग्रीष्म सत्र परीक्षा, परीक्षा केंद्र,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Heatwave Impact: महानगर राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने भीषण गर्मी से विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए नई योजना बनाई है। अब अगले वर्ष ग्रीष्म सत्र की परीक्षा में केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बेहतर साधन-सुविधाओं से युक्त कॉलेजों में ही परीक्षा केंद्र निधर्धारित किए जाएंगे। साथ ही परीक्षा केवल सुबह की शिफ्ट में ही ली जाएगी। उपकुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि भीषण गर्मी में छात्रों को परेशानी हो रही है लेकिन अब परीक्षाएं चल रही हैं, इस वजह से व्यवस्था में बदलाव किये जाने से व्यधान होगा।

यही वजह है कि अगले सत्र की ग्रीष्म सत्र परीक्षाओं के लिए अभी से नियोजन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए स्थायी समाधान खोजा गया है। वर्तमान में करीब 120 केंद्रों पर परीक्षा ली जाती है, जबकि अगले वर्ष केंद्रों की संख्या 250 तक की जाएगी।

वहीं परीक्षा का समय भी बदला जाएगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट यानी सुबह 8-11 बजे के बीच ही ली जाएगी। उन्होंने बताया कि शीत सत्र परीक्षाओं से सभी परिणाम घोषित कर दिये गये हैं।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नागपुर के उद्योगों को बड़ी राहत, MIDC लीज ट्रांसफर पर GST नहीं

ट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण

Financial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस

ग्रीष्म सत्र में कुल 1,054 परीक्षा ली जा रही हैं। अब तक 38 परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो गये हैं। वहीं 15 परीक्षाओं के परिणाम प्रक्रिया में है। अब तक कुल 489 परीक्षाएं हो चुकी हैं। वहीं फिलहाल 176 परीक्षाएं चल रही है। जबकि 25 मई से 336 परीक्षाएं ली जाएंगी।

केंद्रों में लगाएं कूलर, विवि देगा निधि

डॉ. क्षीरसागर ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी चल रही है। इस बीच विवि द्वारा 2 शिफ्ट में परीक्षाएं ली जा रही हैं। गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों को बचाव के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिये गये हैं।

हर कमरे में कूलर लगाने का आदेश जारी किया गया है। कूलर लगाने के लिए विवि द्वारा केंद्रों को निधि दी जाएगी। फिलहाल परीक्षा संचालन के लिए जो निधि दी गई है उसी में ही खर्च करने को कहा गया है। कुछ कॉलेजों ने कूलर लगाए भी हैं लेकिन अनेक कॉलेजों की अपनी-अपनी समस्याएं हैं।

यह भी पढ़ें:-सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नागपुर के उद्योगों को बड़ी राहत, MIDC लीज ट्रांसफर पर GST नहीं

इसके लिए कॉलेजों को भी सहयोग करना चाहिए। अब जब अगले सत्र से परीक्षा का समय बदल जाएगा तो भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी। विवि ने स्थायी समाधान के लिए ही उक्त निर्णय लिया है। साथ ही विवि की सभी परीक्षाएं 31 मई तक निपटा ली जाएगी।

University summer exam centres morning shift nagpur heatwave impact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 02:00 PM

Topics:  

  • Heat Wave
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Nagpur University
  • summer session

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.