- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Uncle Raped Niece Pornographic Photos Went Viral
मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो किए वायरल
- Written By: नवभारत डेस्क

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर. मां के इलाज के लिए मदद करने के बहाने मुंह बोले मामा ने अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म किया. धमकाकर उसका शोषण करता रहा. विवाद होने के बाद उसने भांजी के अश्लील फोटो रिश्तेदारों में वायरल कर दिए. पुलिस ने 20 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. आरोपी बाजारगांव सावंगा निवासी नंदकिशोर उर्फ नंदू उइके (35) बताया गया. पीड़ित युवती गणेशपेठ थाना क्षेत्र में रहती है. सीताबर्डी स्थित निजी संस्थान में काम करती है. 6 वर्ष पहले नंदू उनके घर में किराये से रहता था.
पीड़िता की मां उसे अपना मुंहबोला भाई मानने लगी, इसीलिए दोनों के पारिवारिक संबंध थे. कुछ समय बाद वह घर छोड़कर दूसरी जगह रहने चला गया लेकिन पीड़िता के घर पर आना-जाना था. जून 2020 में पीड़ित युवती की मां कोरोना से बाधित हो गई. कोई मदद करने नहीं आ रहा था. उनकी देखभाल करने के लिए नंदू नागपुर आ गया. युवती के अकेलेपन का फायदा उठाया.
गणेशपेठ के कुंभलकर कॉलेज के पास घनी बस्ती में स्थित मकान में ले जाकर नंदू ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती की. उसके अश्लील फोटो भी लिए. फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता का शोषण करता रहा. दिसंबर 2021 में नंदू की शादी हो गई. इसके बाद भी वह उसके संपर्क में था लेकिन पीड़िता ने उससे दूरी बना ली. विगत 9 सितंबर को नंदू उससे मिलने के लिए सीताबर्डी स्थित कार्यालय में गया. वहां दोनों के बीच विवाद हो गया. नंदू उसका मोबाइल छीनकर वहां से चला गया.
सम्बंधित ख़बरें
पान दुकानों से ‘एमडी’ ड्रग्स बिक्री का आरोप, भाजपा नगरसेविका ने पुलिस को घेरा
आज रखा जा रहा है दशा माता का व्रत! जानिए क्यों किया जाता है यह व्रत, क्या है पूजा विधि और धार्मिक महत्व
क्या US के लिए ‘उल्टा बांस बरेली’ हो गया ईरान युद्ध ? 5 फैक्टर्स से समझिए कहां चूके Donald Trump
जंग के जख्मों पर चीन का मरहम! ईरान को दी 2 लाख डॉलर की आर्थिक मदद, पश्चिम एशिया में बढ़ेगा बीजिंग का दबदबा
मोबाइल से रिश्तेदारों के नंबर लिए और उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए. पीड़िता को इसका पता चला. उसने सीताबर्डी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. घटनास्थल को ध्यान में रख प्रकरण को गणेशपेठ थाने भेजा गया. पुलिस ने नंदू के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मालमा दर्ज जांच आरंभ की है.
Uncle raped niece pornographic photos went viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पान दुकानों से ‘एमडी’ ड्रग्स बिक्री का आरोप, भाजपा नगरसेविका ने पुलिस को घेरा
Mar 13, 2026 | 03:09 PMआज रखा जा रहा है दशा माता का व्रत! जानिए क्यों किया जाता है यह व्रत, क्या है पूजा विधि और धार्मिक महत्व
Mar 13, 2026 | 03:08 PMक्या US के लिए ‘उल्टा बांस बरेली’ हो गया ईरान युद्ध ? 5 फैक्टर्स से समझिए कहां चूके Donald Trump
Mar 13, 2026 | 03:07 PMजंग के जख्मों पर चीन का मरहम! ईरान को दी 2 लाख डॉलर की आर्थिक मदद, पश्चिम एशिया में बढ़ेगा बीजिंग का दबदबा
Mar 13, 2026 | 03:06 PMबिना ड्राइवर की Uber, अब ऐप से बुक करें कार और खुद पहुंचेगी मंज़िल तक, लोग पहली बार बैठकर हुए हैरान
Mar 13, 2026 | 03:00 PMमुंबई मेट्रो की Aqua Line में सफर करती दिखीं आलिया भट्ट की मां, साथ बैठे लोग भी नहीं पाए पहचान, देखें VIDEO
Mar 13, 2026 | 03:00 PM‘कांग्रेस के सभी सदस्य बिगड़ गए हैं’, संसद में विपक्ष की ‘नाश्ता पार्टी’ पर भड़के किरेन रिजिजू
Mar 13, 2026 | 02:57 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM










