Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Nepal Violence |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में मामूली विवाद को लेकर 2 गुट में जमकर हुई मारपीट, चाकू और तलवार भी चली

नागपुर के मानकापुर की ज्ञानेश्वर सोसाइटी में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए मामूली बात पर युवकों के 2 गुटों में विवाद हो गया। रंजिश के चलते सोमवार की रात दोनों गुट आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 03, 2024 | 10:13 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: नागपुर के मानकापुर की ज्ञानेश्वर सोसाइटी में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए मामूली बात पर युवकों के 2 गुटों में विवाद हो गया। रंजिश के चलते सोमवार की रात दोनों गुट आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। चाकू-तलवार चलने से 3 लोग बुरी तरह जख्मी भी हो गए। मानकापुर पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ हत्या का प्रयास, दंगा और आर्म्स एक्ट सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

किराड लेआउट निवासी सौरभ चंद्रशेखर नायर (20) की शिकायत पर पुलिस ने ताजनगर निवासी जिहान, लकी, फरहान, शाहिद, बाबा और अन्य 10-12 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जबकि ज्ञानेश्वर सोसाइटी निवासी सैयद शहबाज उर्फ बाबा अली (21) की शिकायत पर सौरभ नायर, शिवम पांडे और 6-7 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विगत 30 नवंबर को सौरभ सोसाइटी के मैदान में फोन पर बात करते हुए टहल रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। उनका ताजनगर के युवकों से विवाद हो गया। सौरभ ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया लेकिन इसके कुछ देर बाद ही लकी, मोनू और अन्य 9 युवक वहां आए। सौरभ और क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ गाली-गलौज की। सौरभ ने इसकी जानकारी शिवम पांडे को दी।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

फोन पर हुई गाली-गलौच

फोन पर लकी और सौरभ के बीच जमकर गाली-गलौज होती रही। दोनों एक-दूसरे को लड़ने के लिए ललकारने लगे। सोमवार की शाम सौरभ और लकी के बीच फिर फोन पर विवाद हुआ। एक-दूसरे को पागलखाना चौक के समीप मिलने बुला लिया। दोनों तरफ के युवक तलवार और चाकू लेकर वहां पहुंचे। शाब्दिक झड़प मारपीट में बदल गई।

कुछ युवकों को लगी आई गंभीर चाेटें

सौरभ गुट द्वारा किए गए हमले में लकी, सोहेल और बाबा को गंभीर चोट लगी जबकि लकी द्वारा किए गए हमले में शिवम बुरी तरह जख्मी हो गया। सभी को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए परिसर में तनाव का वातावरण बन गया।

नागपुर की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

9 लोगों को लिया हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी राहुल मदने भी मानकापुर थाने पहुंचे। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज कर 9 लोगों को हिरासत में ले लिया। 3 जख्मियों का अस्पताल में उपचार जारी था।

Two groups clashed over a minor dispute in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2024 | 10:13 PM

Topics:  

  • Nagpur Crime

सम्बंधित ख़बरें

1

चोरी की दोपहिया पर घूमते धराए चोर, 3 वारदातें कबूलीं, 2.22 लाख के माल पर हाथ साफ

2

Crime: कड़बी चौक के पास व्यापारी को गोली मारकर लूटे 50 लाख, वारदात से मचा हड़कंप

3

‘तू सिंधी है…’, जाति पूछी और कर दिया जानलेवा हमला, खामला में समुद्रे गैंग का आतंक

4

फर्जी बिल प्रस्तुत कर नापतौल कार्यालय से धोखाधड़ी, कृषि उपज मंडी समिति ने वाहन कांटा किया जब्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.