नागपुर टाउन हॉल निर्माण का निरीक्षण, संजय महाकालकर ने काम में गुणवत्ता और तेजी लाने के दिए निर्देश
Nagpur Town Hall: नागपुर के महाल क्षेत्र में बन रहे नए टाउन हॉल के निर्माण कार्य का नेता प्रतिपक्ष संजय महाकालकर ने निरीक्षण कर गुणवत्ता और काम की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर टाउन हॉल, संजय महाकालकर,(सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)
Nagpur Town Hall Municipal Project: नागपुर महाल क्षेत्र में बन रहे मनपा के नए टाउन हॉल के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए नेता विपक्ष संजय महाकालकर ने न केवल निर्माण कार्य का चारीकी से अवलोकन किया, बल्कि प्रत्येक मामले में अधिकारी और निर्माणकर्ता कम्पनी को निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता और गति पर विशेष जोर दिया जाए।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक भी हुई। इस दौरान पार्षद केतन ठाकरे, पार्षद अभिजीत झा, पार्षद वसीम खान, पार्षद प्रमोद ठाकुर और महानगर पालिका के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी तथा संबंधित ठेकेदार विशेष रूप से उपस्थित थे।
आपसी समन्वय की अपील
नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए प्रशासन, पदाधिकारियों और सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश भी नेता विपक्ष संजय महाकालकर ने दिए। उन्होंने महत्वपूर्ण परियोजना बिनाकिसी बाधा के नागरिकों को जल्द सेजल्द समर्पित होने की आशा भीजताई। उल्लेखनीय है कि हाल ही मेंमहापौर नीता ठाकरे ने भी नगर भवन का जायजा लिया था जहां उन्होंने इस नगर भवन का निर्माण अगले 5 महीनों में पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
समृद्धि महामार्ग से बदलेगी छत्रपति संभाजीनगर की तस्वीर, 4 नए विकास केंद्रों से चमकेगी 42 गांवों की किस्मत
मुंबई लोकल होगी और तेज, वर्षों से लंबित पांचवीं-छठी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी
विश्व नशा विरोधी दिवस पर नागपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 2.19 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ वैज्ञानिक तरीके से नष्ट
जीबीएस प्रकोप के बाद पुणे के 12 गांवों को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा, 890 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार
उन्होंने कहा था कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सुझाव के अनुसार योजना प्रबंधन सलाहकार को बढ़ी हुई लागत का संपूर्ण विवरण प्रदान करना होगा, ध्वनि प्रणाली, बैठनेकी व्यवस्था और पेंटिंग के संबंध में कुछ बहुमूल्य सुझाव दिए गए थे। इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए यदि इसपरियोजना के सुधार कार्य को कुल अनुमानित लागत का विवरण अगले 8 दिनों के भीतर प्रदान कर दिया जाता है, तो कार्य में तेजी लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में BRICS देशों के अफसरों को खास ट्रेनिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग रोकने पर पहल
निरीक्षण के मुख्य बिंदु और निर्देश
नेताओं ने टाउन हॉल के निर्माण कार्य की वर्तमान स्थित्ति का बारीकी से जायजा लिया और ठेकेदार के साथ चचाँ की।
काम को उच्च दर्ज की गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक और कड़े निर्देश दिए गए।
नया टाउन हॉल पूरी तरह से आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त होगा, जो सीधे तौर पर नागरिकों को लाभान्वित करेगा,
