Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई लोकल होगी और तेज, वर्षों से लंबित पांचवीं-छठी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी

CSTM Kurla Fifth Sixth Rail Line Project के शेष ट्रैक कार्य के लिए 27.43 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है। लंबे समय से अटकी परियोजना अब निर्माण के अगले चरण में प्रवेश कर गई है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 27, 2026 | 11:04 AM

लोकल ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CSTM Kurla Fifth Sixth Rail Line Project News: रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2008-09 में मंजूर सीएसएमटी-कुर्ला पांचवीं-छठी रेल लाइन परियोजना को गति मिल गई है।

भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में तेजी आने के बाद मध्य रेलवे ने विद्याविहार से परेल के बीच शेष ट्रैक कार्य के लिए 27.43 करोड़ रुपए की निविदा जारी की है। इससे कई वर्षों से लंबित परियोजना के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। ट्रैक बिछाने का काम पूरा होने के बाद मुंबई लोकल की रफ्तार तेज होगी। वर्ष 2008-09 में मंजूर इस परियोजना की प्रारंभिक लागत मात्र 115 करोड़ रुपए थी।

मार्च 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य

वर्ष 2014 में परियोजना को गति देते हुए कुर्ला-परेल खंड को मार्च 2020 और परेल-सीएसएमटी खंड को मार्च 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। भूमि अधिग्रहण, मिल की जमीनों के हस्तांतरण, अतिक्रमण और प्रशासनिक देरी के कारण यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।

सम्बंधित ख़बरें

विश्व नशा विरोधी दिवस पर नागपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 2.19 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ वैज्ञानिक तरीके से नष्ट

जीबीएस प्रकोप के बाद पुणे के 12 गांवों को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा, 890 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो परियोजना का होगा दोबारा अध्ययन, रूट, लागत और यात्री संख्या की होगी समीक्षा

छत्रपति संभाजीनगर में पालकमंत्री संजय शिरसाट का छात्रावास दौरा, 5 करोड़ से हुए सुधार कार्यों का लिया जायजा

वर्ष 2021 तक पूरी होने वाली परियोजना के लिए वर्ष 2026 में भी शेष कार्य की निविदा जारी करनी पड़ी है। सबसे बड़ी बाधा बने दादर पूर्व क्षेत्र के 27 स्थायी अतिक्रमणों को हाल ही में हटाया गया।

ये भी पढ़ें :- कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो परियोजना का होगा दोबारा अध्ययन, रूट, लागत और यात्री संख्या की होगी समीक्षा

कार्य के लिए निविदा जारी

मिल की जमीनों के हस्तांतरण और अन्य भूमि अधिग्रहण प्रक्रियाओं में भी तेजी आने के बाद अब विद्याविहार-परले खंड के शेष ट्रैक कार्य के लिए 1 निविदा जारी की गई है। इस चरण में नया ट्रैक न बिछाना, स्लीपर लगाना, बैलास्ट बिछाना, पॉइंट व नक्रॉसिंग का निर्माण, ट्रैक जोड़ना और अंतिम – तकनीकी परीक्षण सहित सभी कार्य पूरे किए जाएंगे।

Cstm kurla fifth sixth rail line project track work tender

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 11:04 AM

Topics:  

  • Local Train Service
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.