Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: मौत के मुहाने पर कई बस्तियां, बाढ़ का खतरा, नींद में मनपा, सामने आए चौकाने वाले आंकड़े

Nagpur News: महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन नागपुर शहर में महानगरपालिका की नींद अब तक खुली नहीं है। शहर में कई इलाके इस समय मौत के मुहाने में बसे है। लेकिन मनपा अभी तक सुस्त बैठी है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: May 28, 2025 | 09:01 AM

नागपुर में बाढ़ का खतरा (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: सिटी में अंबाझरी ओवरफ्लो के चलते बाढ़ की स्थिति के बाद पुनरावृत्ति टालने के लिए भले ही उपाय किए जा रहे हों लेकिन तमाम उपायों के बावजूद कई बस्तियां ऐसी हैं जो मौत के मुहाने पर बसी हुई हैं, जबकि इन्हें हटाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। दिन-ब-दिन लगातार बाढ़ का खतरा बढ़ने के बाद भी महानगरपालिका केवल नाग नदी की सफाई और उसके चौड़ाईकरण में ही लगी हुई है।

नाग नदी, पीली नदी और पोहरा नदी में कई ऐसे स्थान हैं जहां हर वर्ष भारी बारिश के बाद स्थिति बेकाबू हो जाती है। किनारे पर बसीं बस्तियों में बाढ़ का प्रकोप होता है। कई बार जान-माल के नुकसान की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में समय रहते यदि प्रशासन नहीं जागा तो फिर एक बार अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है।

सर्वे में उजागर हो चुके हैं आंकड़े

  • 97 बस्तियां ऐसी हैं जिन्हें निचले इलाकों में होने के कारण बारिश का प्रकोप झेलना पड़ता है।
  • 73 सड़कों पर ऐसे स्थल हैं जहां हर समय पानी जमा हो जाता है।
  • 66 बस्तियां मनपा के अधिकार क्षेत्र में है।
  • 25 आवासीय क्षेत्र एनआईटी के क्षेत्र में हैं।

घोषणा कर पल्ला झाड़ लेती है मनपा

हर साल बारिश के पहले मनपा ऐसे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को चेतावनी देती है। भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत दी जाती है। वास्तविकता यह है कि हर साल केवल घोषणा होती है, जबकि कोई ठोस उपाय नहीं होते हैं। जानकारों की मानें तो सिटी में स्ट्राम वाटर ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है। यहां तक कि मनपा बारिश के बाद से पूरे साल इस ओर ध्यान नहीं देती है।

शायद ही स्ट्राम वाटर ड्रेनेज की कभी सफाई हुई है। बारिश के पूर्व केवल नदियों और नालों की सफाई पर ध्यान दिया जाता है। स्ट्राम वाटर ड्रेनेज सिस्टम पर ध्यान नहीं होने से सड़कों पर जमा होने वाले पानी की निकासी नहीं हो पाती। फलस्वरूप भारी बारिश के दौरान लंबे समय तक सड़कों पर पानी जमा रहता है जिससे ट्रैफिक भी जाम होता है।

सुस्त हैं अधिकारी

सूत्रों के अनुसार महानगरपालिका के अधिकारी रखरखाव के प्रति उदासीन दिखाई देते हैं, जबकि केवल नये टेंडर और कार्यों में उनकी दिलचस्पी होती है। सामान्य तौर पर हर दिन कार्यालयों में जाने पर साहब साइट पर होने की ही जानकारी उनके अधीनस्थ कर्मचारी देते हैं। नियमों के अनुसार किसी भी अधिकारी को बाहर जाते समय लॉग-बुक में इसकी जानकारी दर्ज करनी होती है किंतु यह जानकारी नहीं रखी जाती है।

महायुति में तय हो लक्ष्मण रेखा, भुजबल की एंट्री से अजित पवार नाराज, शाह से अकेले में की मुलाकात

इसकी वजह से संबंधित अधिकारी किस साइट पर हैं इसका आकलन कर पाना मुश्किल होता है, जबकि पूरे विकास कार्य केवल ठेकेदारों के भरोसे ही होते है। यहां तक कि कितना कार्य किया गया, इसका लेखा-जोखा भी ठेकेदार के कर्मचारी ही मनपा मुख्यालय लेकर अधिकारी के पास पहुंचते हैं। इसके आधार पर ही बिल बनाया जाता है।

Threat of flood in nagpur municipal corporation inactive mode

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2025 | 09:01 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • NMC

सम्बंधित ख़बरें

1

Nagpur: सीमेंट रोड के गट्टुओं की बेतरतीब फिटिंग, लापरवाही के कारण वाहन चालकों को हो रही परेशानी

2

नागपुर में ट्रिपल सीट की मस्ती! ट्रैफिक विभाग बेपरवाह, नियमों की उड़ रही धज्जियां

3

6 नवंबर से LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद! एलपीजी वितरकों ने सरकार को दी चेतावनी, हड़ताल का ऐलान

4

Nagpur: रिलायंस स्मार्ट स्टोर पर मामला दर्ज, इस लापरवाही के चलते लगी थी आग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.