नागपुर में औसत से 3 डिग्री ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान; 24 घंटे में पारा 1.4 डिग्री उछला, मौसम विभाग का अलर्ट
Nagpur Weather Update: नागपुर में बारिश के बाद मिली राहत खत्म होती दिख रही है। तापमान फिर 40 डिग्री तक पहुंच गया है और बढ़ती उमस ने दिन के साथ रात में भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर मौसम,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Weather Temperature Rise: नागपुर में बीते दिनों हुई बारिश ने तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत दी थी। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई थी लेकिन इसके रुकने के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी के साथ एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस सताने लगी है।
रात के वक्त उमस लोगों को हलाकान कर रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को सिटी का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 3.1 डिसे अधिक रहा। सोमवार की तुलना में मंगलवार को 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 24.8 डिसे रहा। यह औसत से 0.9 डिसे कम रहा। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिसे की बढ़ोतरी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार कराएगी स्लम एक्ट का मेगा परफॉर्मेंस ऑडिट, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देश पर कमेटी गठित
किसानों को दिया गया 3,143 करोड़ फसल ऋण, विभागीय आयुक्त विजयालक्ष्मी बिदरी ने बैंकों को दिए सख्त निर्देश
गरीबी को पछाड़ कॉमनवेल्थ में चमके नासिक के दिलिप गावित, जानें महाराष्ट्र के लाल की संघर्ष और सफलता की कहानी
यवतमाल में दो दर्दनाक घटनाएं: पुस नदी में महिला का शव मिला, नाले में बहने से किसान की मौत
आंधी और बारिश का कहर
हिंगना तहसील में आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। हिंगना निवासी किसान सुधीर पांडुरंग जिचकार के खेत में कई वर्षों पुराने सागौन और संतरे के पेड़ गिर जाने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें:- फोन नहीं उठा पाए तो टेंशन खत्म, Android यूजर्स के लिए आया iPhone जैसा Voicemail फीचर, जानिए पूरा तरीका
तेज हवाओं के कारण खेत में लगे सागौन के कई पेड़ जड़ों समेत उखड़ गए, जबकि कुछ पेड़ बीच से टूट गए। वहीं संतरे के बाग में भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे आगामी सीजन के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, इस नुकसान के कारण किसान की आगे की फसल योजना पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
20 तक बारिश के आसार
इस बीच मौसम विभाग ने 20 जून तक बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें और हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ 18 जून के लिए हीटवेव के संकेत मौसम विभाग की ओर से प्राप्त हुए हैं। नागपुर समेत विदर्भ के अधिकतर जिलों में 20 जून तक बारिश होने की संभावना है।
