Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किशोरी से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Nov 18, 2020 | 03:18 AM

Representative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. किशोरी का अपहरण कर 2 युवक उसे जबरन गोरेवाड़ा के जंगल में ले गए. वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. प्रकरण सामने आने के बाद जरीपटका पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में विश्वासनगर, गिट्टीखदान निवासी शमशाद उर्फ सैम रफीक अंसारी (21) और बबलू उर्फ बब्बू मोहन कतवटे (21) का समावेश है. 15 वर्षीय पीड़ित जरीपटका थाना क्षेत्र में रहती है.

बीते गुरुवार की दोपहर उसकी सहेली मार्टिननगर में मिलने वाली थी. काफी देर तक रास्ते पर इंतजार करने के बाद भी सहेली नहीं पहुंची तो पीड़िता अपने घर जाने लगी. इसी दौरान शमशाद और बबलू बाइक पर वहां पहुंचे. उसे अपने साथ बाइक पर चलने को कहा. पीड़िता ने इंकार किया तो जान से मारने की धमकी दी. उसे डराकर अपने साथ बाइक पर ले गए. रास्ते में चाइनीज की दूकान से नूडल्स खरीदे और गोरेवाड़ा के जंगल में ले गए. यहां दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया.

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

शाम 7 बजे के दौरान उसे घर के पास छोड़ दिया. किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता घर पहुंची और अपने आप को कमरे में बंद कर लिया. भोजन किए बगैर ही सो गई. दूसरे दिन मां ने विश्वास में लेकर पूछताछ की तो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी. परिजन उसे लेकर जरीपटका थाने गए. पुलिस ने गैंग रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पीड़िता दोनों को नहीं जानती थी. पुलिस ने रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. दोनों आरोपी बाइक पर पीड़िता को ले जाते दिखाई दिए. बाइक के नंबर और फोटो के जरिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को ढूंढ निकाला. पूछताछ में दोनों ने दुष्कर्म की कबूली दी. पुलिस हिरासत में आरोपियों से पूछताछ जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

युवा उम्र में ही नींद और आलस्य पर लगाएं लगाम, श्री प्रेमानंद जी महाराज ने बताया साधना का अचूक मार्ग

‘पुराना पैसा खर्च नहीं किया और खोल दिया नया पिटारा’, UP के बजट पर अखिलेश का तंज; बताई योगी सरकार की सच्चाई!

अमरावती मेयर श्रीचंद तेजवाणी और उपमहापौर सचिन भेंडे ने संभाला पदभार, शहर को सुंदर बनाने का लिया संकल्प

RSS के मंच पर सलमान खान, एकनाथ शिंदे ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, कहा- वो भारतीय हैं, इसमें गलत क्या है?

Teenager gang raped 2 accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2020 | 03:18 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.