Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर के टॉपर्स की ‘त्रिवेणी’, होनहारों ने बढ़ाया शहर का मान, देखें सफलता की खुशी बयां करती तस्वीरें

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं, और नागपुर शहर के छात्रों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 05, 2025 | 08:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 8

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं, और नागपुर शहर के छात्रों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस साल नागपुर विभाग का कुल परिणाम 90.52% रहा, जो राज्य में आठवें स्थान पर है, लेकिन विद्यार्थियों की व्यक्तिगत उपलब्धियों ने इस आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया।

2 / 8

कॉमर्स संकाय में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कॉलेज की छात्रा रुचिका भाकरे ने 96.67% अंकों के साथ पूरे नागपुर शहर में पहला स्थान हासिल किया। साइंस संकाय में अमोघ गोतमारे ने 95.17% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की। वहीं, आर्ट्स संकाय में एलएडी कॉलेज की छात्रा प्रीशा गुप्ता ने 94.50% अंकों के साथ टॉप किया।

सम्बंधित ख़बरें
1

पूनम चेंबर्स अवैध निर्माण मामला: जिम्मेदार अधिकारियों की सूची देने के आदेश, कोर्ट की मनपा को फटकार

2

छोटे दलों को मिटाने की हो रही साजिश, संघ-भाजपा पर प्रकाश आंबेडकर का प्रहार

3

Nagpur Politics: करोड़पति प्रत्याशियों के हैं जलवे, पढ़े-लिखों ने भी ठोकी है ताल

4

शीत सत्र समाप्ति के बाद जंगल भाग गए तेंदुए! वन संरक्षण की मांग के लिए मचाया था उत्पात

3 / 8

इन विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने न सिर्फ अपने स्कूलों का, बल्कि पूरे नागपुर का नाम रोशन किया है। इनकी सफलता उनके माता-पिता, शिक्षकों और पूरे स्कूल तंत्र के लिए भी गर्व का विषय है।

4 / 8

खास बात यह रही कि नेत्रहीन छात्र इम्तियाज गुलाल ने भी इस परीक्षा में कमाल करते हुए आर्ट्स संकाय से 71% अंक अर्जित किए और सभी को प्रेरणा दी। इसके अलावा, आयुषी मेहाडिया ने कॉमर्स में 94.67% तथा रक्षा उईके ने 71.43% अंक प्राप्त किए।

5 / 8

महाराष्ट्र राज्य उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं परीक्षा में नागपुर विभाग का कुल परिणाम 90.52% रहा है। राज्य के नौ विभागीय बोर्डों में नागपुर का स्थान नीचे से दूसरा, यानी आठवां रहा है।

6 / 8

पिछले वर्ष यह परिणाम 92.12% था, जिसकी तुलना में इस बार 1.60% की गिरावट दर्ज की गई है। मार्च 2025 में हुई बारहवीं परीक्षा के लिए नागपुर विभाग से कुल 1,52,046 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

7 / 8

इनमें से 1,51,116 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और उनमें से 1,36,805 छात्र सफल हुए। जिलानुसार, गोंदिया ने 94.04% के साथ विभाग में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद नागपुर 93.40% के साथ दूसरे और चंद्रपुर 89.17% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वर्धा (87.77%), भंडारा (87.58%) क्रमशः चौथे और पाँचवें स्थान पर रहे, जबकि गढ़चिरौली 81.77% के साथ सबसे नीचे रहा।

8 / 8

एक बार फिर बेटियों का दबदबा: हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। कुल 74,204 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 69,576 (93.76%) उत्तीर्ण हुईं। वहीं, 76,912 छात्रों में से 67,229 (87.41%) छात्र पास हुए।

Talented students increased pride of nagpur see pictures expressing joy of success

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2025 | 08:28 PM

Topics:  

  • Maharashtra Board HSC Result
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.