नागपुर: 95.18 करोड़ स्वीकृत, ताजबाग विकास परियोजना पर ब्रेक, मंजूरी के बाद भी जारी नहीं हुआ GR
Nagpur Tajbagh Development: ताजबाग विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजना के दूसरे चरण को 95.18 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बावजूद एक साल से सरकारी जीआर जारी नहीं हुआ है, जिससे काम शुरू नहीं हो सका।
- Written By: अंकिता पटेल
ताजबाग परियोजना, (साेर्स: नवभारत डिजाइन फोटो )
Nagpur Tajbagh Phase 2 Development Project: ताजबाग के विकास एवं सौंदर्याकरण परियोजना का दूसरा चरण सरकारी मंजूरी मिलने के बावजूद एक साल से अटका हुआ है। राज्य सरकार की उच्च स्तरीय समिति ने 95.18 करोड़ रुपए की निधि को हरी झंडी तो दे दी लेकिन अब तक इसके क्रियान्वयन के लिए सरकारी अधिसूचना (जीआर) जारी नहीं हो सकी है।
नतीजतन ताजबाग के विस्तार, सौंदयींकरण और श्रद्धालुओं को मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं का विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) के इस प्रोजेक्ट के लिए 2 साल पहले राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 95.18 करोड़ रुपये निधि को मंजूरी दी गई थी। उम्मीद थी कि जल्द ही जीआर जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।
अधिसूचना अटकी, ताजबाग फेज-2 का विकास ठप
विकास कामों के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी नहीं होने से काम पूरी तरह ठप पड़ा है। इससे ताजबाग परिसर के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सौंदर्याकरण तथा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रस्तावित कई महत्वपूर्ण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु ताजबाग पहुंचते है। बुधवार से यहां सालाना उर्स शुरू हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में दर्दनाक हादसा: नेहरू नगर के शमीम टावर में लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से 12 साल के मासूम बच्चे की मौत
जेडएफडी अभियान का दिखा असर, नागपुर ग्रामीण बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, हादसे और मौतों की दुर्घटनाएं हुई कम
अमरावती में बैंक से पैसे निकालने वालों को निशाना बनाने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार
दादर स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, CCTV में सामने आया दूसरा पहलू; जांच में जुटी रेलवे पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने ताजबाग दरगाह परिसर को और खूबसूरत व सुविधाजनक बनाने दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दूसरे चरण पर जोर दिया। इसके तहत एनएमआरडीए ने ट्रस्ट के सुझाव पर वर्ष 2023 में ताजबाग फेज-2 के विकास प्रोजेक्ट का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार के पास भेजा। इसके लिए प्राधिकरण ने 224.51 करोड़ रुपये अनुमानित खर्च आंका था।
दो साल से अटका ताजबाग फेज-2, GR का इंतजार
इस दूसरे चरण के विकास कार्य प्रोजेक्ट के लिए पर जिला स्तर पर कई बैठकें हुई। अंततः 17 मार्च 2024 को पालक मंत्री की अध्यक्षता में हुई नियोजन समिति की बैठक में इसे मंजूरी प्रदान की गई। इसके बाद दूसरे ही दिन 18 मार्च 2024 को राज्य सरकार की उच्च स्तरीय समिति की बैठक में दूसरे चरण के लिए प्रस्तावित इस परियोजना को रखा गया और इसके लिए 95.18 करोड़ रुपए मंजूर कर शिखर समिति के समक्ष रखने की सहमति दर्शाई गई।
यह भी पढ़ें:-जेडएफडी अभियान का दिखा असर, नागपुर ग्रामीण बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, हादसे और मौतों की दुर्घटनाएं हुई कम
लेकिन 2 साल से अधिक का समय बीत चुका है, अब तक न ही बैठक हुई और न ही जीआर जारी किया गया है। ताजबाग ट्रस्ट को भरोसा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में जल्द ही ताजबाग विकास फेज-2 को गति मिलेगी।
फेज-2 में इन कामों को मंजूरी
- ताजबाग के 84 एकड़ परिसर की सुरक्षा दीवार
- मुख्य दरगाह की सुरक्षा दीवार का सौंदर्याकरण
- संदल कक्ष में पत्थर की दीवार
- सैंड स्टोन का चादर रूम
- फूलों का चादर रूम
- उर्स मैदान का विकास
- अतिरिक्त टॉयलेट ब्लॉक्स
- मुख्य दरगाह में मार्बल जाली पैरापेट दीवार
- छोटी दरगाह का निर्माण
- श्रद्धालुओं के लिए सराय
- सीसी रोड
- खुद्दाम कार्यालय
- जलापूर्ति, इलेक्ट्रफिकेशन, फायर फाइटिंग
-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से रियाज अहमद की रिपोर्ट
