-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Sunil Kedar Gets Relief From High Court
‘देश में कहीं भी जाओ, 1 तारीख को कोर्ट में आओ’, सुनील केदार को शर्तों के आधार पर हाई कोर्ट की राहत
- Written By: शुभम सोनडवले

सुनील केदार
नागपुर. वर्तमान में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. देश भर में अलग-अलग तारीखों में मतदान होने जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य और चुनाव के लिए स्टार प्रचारक होने के नाते न केवल विदर्भ बल्कि पूरे भारत में बैठकों में भाग लेना है. ऐसे में सजा के निलंबन पर आदेश जारी करते हुए कोर्ट की ओर से अनुमति के बिना निचली अदालत के अधिकार के बाहर नहीं जाने तथा प्रत्येक माह की पहली तारीख को कोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश दिए गए थे. इन शर्तों में छूट देने की मांग करते हुए सुनील केदार की ओर से हाई कोर्ट में अर्जी दायर की गई. याचिका पर दोनों पक्षों की लंबी बहस के बाद हाई कोर्ट ने पूर्व अनुमति के बिना जिला और सत्र न्यायालय के क्षेत्राधिकार को नहीं छोड़ने की शर्त रद्द कर दी किंतु अदालत ने हर माह की पहली तारीख को ट्रायल कोर्ट में उपस्थित रहने की शर्त को बरकरार रखते हुए अर्जी का निपटारा कर दिया.
1 जून तक प्रचार में व्यस्त
याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील मिश्रा ने कहा कि 19 अप्रैल के बाद से 1 जून तक प्रचार में व्यस्तता रहेगी जिससे शर्तों में संशोधन करने का अनुरोध अदालत से किया गया. उन्होंने कहा कि चूंकि आवेदक नागपुर का स्थायी निवासी है, जिसके पास स्थायी निवास है, न्याय से भागने की कोई संभावना नहीं है. इसीलिए यह शर्त बिल्कुल भी आवश्यक नहीं है. जहां तक कि इस शर्त का सवाल है कि आवेदक हर माह की पहली तारीख को ट्रायल कोर्ट में उपस्थित रहे तो कोई आपत्ति नहीं है.
सरकार का कड़ा विरोध
याचिकाकर्ता की अर्जी का सरकारी पक्ष की ओर से कड़ा विरोध किया गया. सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि जमानत पर रिहा करते समय कोर्ट ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथा याचिकाकर्ता के खिलाफ पेश होनेवाले सबूतों पर विचार के बाद शर्तें लगाई थीं. जिला न्यायालय के समक्ष याचिकाकर्ता द्वारा दायर कोई भी अर्जी अब तक खारिज नहीं की गई है. ऐसे में इस अर्जी को खारिज करने के आदेश देने का अनुरोध अदालत से किया. दोनों पक्षों की दलीलों के बाद हाई कोर्ट ने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता को स्टार प्रचारक होने के नाते प्रचार के लिए पूरे भारत में घूमना पड़ता है. ऐसे में जिला न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को छोड़ते समय न्यायालय से अनुमति लेने की शर्त को रद्द करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है. याचिकाकर्ता को आंशिक रूप से अनुमति दी जा सकती है.
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Sunil kedar gets relief from high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










