साथ होने के बाद भी खा गया अकेलापन, डॉक्टर ने पत्नी संग खाया जहर, लिखे 3 सुसाइड नोट
Sonegaon Suicide News: नागपुर के सोनेगांव में एक डॉक्टर अकेलापन सह नहीं सका और उसने अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले डॉक्टर ने अपने पीछे तीन सुसाइड नोट छोड़े।
- Written By: प्रिया जैस
डॉक्टर ने पत्नी के साथ खाया जहर (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
Sonegaon Suicide News: सोनेगांव थानांतर्गत समर्थनगरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई। अकेलेपन और बीमारी से परेशान होकर वृद्ध डॉक्टर ने अपनी पत्नी के साथ जहर गटक लिया। पति की तो मौके पर ही मौत हो गई, पत्नी का उपचार जारी है और हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक गंगाधर बालाजी हरणे (80) बताए गए। उनकी पत्नी निर्मला (70) का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
गंगाधर को 1 बेटा है जो उत्तराखंड के एक स्टील प्लांट में अकाउंटेंट है और अपने परिवार के साथ वहीं रहता है। बेटी शुभांगी निजी स्कूल में शिक्षिका है। गंगाधर बीएएमएस डॉक्टर थे और अपना क्लिनिक चलाते थे। पति-पत्नी घर पर अकेले ही रहते थे। पिछले कुछ समय से गंगाधर पेट के अल्सर की बीमारी से परेशान थे। काफी समय से उनका उपचार भी चल रहा था। निर्मला और बेटी शुभांगी उनकी देखरेख करती थीं।
पड़ोसियों ने पुलिस को दी जानकारी
गंगाधर को दांत से जुड़ी परेशानी भी थी। लगातार बीमार रहने के कारण वे परेशान थे। समर्थनगरी के मकान में दोनों साथ तो रहते थे लेकिन अकेलापन खाया जा रहा था। अनुमान है कि बुधवार की सुबह दोनों ने जहर गटक लिया। सुबह 7.30 बजे के दौरान पड़ोसियों ने गंगाधर को घर के पोर्च में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उनके मुंह से झाग निकलता देख पड़ोसी समझ गए कि कुछ गड़बड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
निर्मला घर के भीतर बेहोशी की हालत में थीं। तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। सोनेगांव के थानेदार नितिन मगर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक बेटी शुभांगी को भी खबर लग चुकी थी। वे तत्काल घर पहुंचीं। गंगाधर की मृत्यु हो चुकी थी। वे तत्काल मां को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गईं। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें – नागपुर महानगरपालिका के सफाई कर्मचारी ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप, सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस भी हैरान
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
घटनास्थल की जांच करने पर पुलिस को कीटनाशक की 2 बोतलें मिलीं। एक का सेवन गंगाधर और दूसरी का निर्मला ने किया था। इसके अलावा 3 अलग-अलग सुसाइड नोट भी पुलिस को मिले हैं जिनमें गंगाधर ने अपनी परेशानियों का उल्लेख किया था। बीमारी और अकेलेपन से परेशान होने सहित कई बातों का उल्लेख किया। उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
