Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई से आ रहे शिंदे सेना के रेडीमेड कार्यालय, हर जिले में होंगे 2 ऑफिस

Shivsena's readymade office in Nagpur: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर शिंदे गुट अलर्ट मोड पर आ गया है। शिंदे सेना अब जगह-जगह अपने रेडीमेड कार्यालय भेजना शुरू करने वाली है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 30, 2025 | 01:35 PM

शिवसेना (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shivsena’s readymade office in Nagpur: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए शिंदे की सेना ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सबसे पहले शिवसेना ने रेडीमेड कार्यालय का इंतजाम किया है, जहां से कार्यकर्ता जनता के साथ सीधा संपर्क कर सकेंगे।

शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद जिले के कार्यालय में उद्धव ठाकरे गुट का ही कब्जा है। शिवसेना एकनाथ शिंदे गट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए कोई कार्यालय नहीं है जहां से नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं के निराकरण आदि के लिए उनकी मदद की जा सके। अब शिंदे सेना राज्यभर में हर जिले में 2 रेडिमेड कार्यालय स्थापित कर रहा है।

रेडीमेड कार्यलय का साइज

8 बाई 14 फुट साइज के रेडिमेड कार्यालय भगवा रंग के व चुनाव चिह्न धनुष-बाण से सुसज्ज होंगे। साथ ही 3 से 4 कार्यकर्ताओं के बैठने की सुविधा, स्टेशनरी, कुर्सी, पंखा और लैपटॉप की सुविधा भी उपलब्ध की जाएगी, ताकि नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं को दर्ज करने में आसानी हो। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को कार्यालय संचालन का प्रशिक्षण देना भी शुरू कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

RTI बदलावों पर आर-पार: मुख्य सूचना आयुक्त से चर्चा विफल, 5 जुलाई से आमरण अनशन पर अड़े समाजसेवी अन्ना हजारे

नागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर

Nagpur Weather Update: रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान 22 डिग्री के नीचे; मौसम विभाग ने दर्ज की 7.3 मिमी वर्षा

Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल

नागरिकों से संपर्क साधने का नया तरीका

आगामी चुनाव को देखते हुए नागरिकों से अधिकाधिक संपर्क बनाना इसका उद्देश्य है। नागपुर में हुई पूर्व विभागीय समिति की बैठक में राज्यमंत्री आशीष जायसवाल, संगठक किरण पांडव, विधायक नरेन्द्र भोंडेकर, कृपाल तुमाने, जिलाध्यक्ष सूरज गोजे व संदीप इटकेलवार, विनोद सातंगे, मुंबई के वैभव थोरात सहित शहर व जिले के ग्रामीण भागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुंबई से आ रहे रेडिमेड ऑफिस

चंद्रपुर में रेडिमेड ऑफिस खोले गए हैं और कुछ ही दिनों में नागपुर शहर में भी कार्यालय शुरू किया जाएगा। मुंबई में तैयार कर रेडिमेड ऑफिस राज्यभर के जिलों में भेजे जा रहे हैं। राज्य के अनेक जिलों में शिंदे सेना का पार्टी कार्यालय नहीं है। अधिकतर कार्यालय पदाधिकारी के ही हैं।

यह भी पढ़ें – ‘…कोई नहीं बचाएगा’, CM फडणवीस ने मंत्रियों को हड़काया, दे दिया अल्टीमेटम

जनता के लिए कैसे कार्य करना है, सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें कैसे दिलाना है, मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच आदि करने का प्रशिक्षण पदाधिकारियों को दिया जा रहा है। एक पदाधिकारी ने बताया कि नागपुर के धंतोली में पार्टी कार्यालय प्रस्तावित है। पार्टी हर जिले में एक मुख्य कार्यालय स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है।

Shiv sena readymade offices coming from mumbai 2 offices every district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2025 | 01:35 PM

Topics:  

  • Mumbai News
  • Nagpur News
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.