Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शाहू हत्याकांड: घंटों तक रास्ता रोको आंदोलन, BJP कार्यकर्ता की हत्या से तनाव, कैसे शुरू हुआ विवाद?

Yashodharanagar Murder Case: नागपुर में भाजपा कार्यकर्ता सचिन शाहू की हत्या के विरोध में ईंट भट्ठा चौक पर घंटों रास्ता रोको आंदोलन। पुलिस पर कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 17, 2025 | 10:48 AM

शाहू हत्याकांड (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sonu Shahu Murder: यशोधरानगर थानांतर्गत ईंट भट्ठा चौक पर शनिवार को हुई भाजपा कार्यकर्ता सचिन उर्फ सोनू ओमप्रकाश शाहू (40) की हत्या से पूरे इलाके में रोष फैला हुआ है। परिजन, समाज और स्थानीय नागरिक सचिन को न्याय देने की मांग को लेकर रास्ते पर उतर गए। ईंट भट्ठा चौक पर ही घंटों तक रास्ता रोको आंदोलन किया गया। भाजपा के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी और विधायक प्रवीण दटके भी वहां पहुंचे।

पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन खत्म हुआ और सचिन का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू सिंह गौर और बाबू सिंह गौर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य 4 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सचिन भाजपा के वार्ड अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता थे। गौर बंधुओं के खिलाफ इसके पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

यहां से शुरू हुआ विवाद

सोनू गौर चर्चित गैंगस्टर लिटिल सरदार से भी जुड़ा रहा है। गणेशोत्सव के दौरान सचिन ने सोनू के छोटे भाई को पंडाल में मांसाहार खाकर आने को लेकर फटकार लगाई थी और यहीं से विवाद शुरू हुआ। इसी विवाद के चलते गौर परिवार ने 2 महीने पहले सचिन के घर पर हमला किया था।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

तीसरे चरण में मेट्रो से जुड़ेगा दक्षिण नागपुर, सीएम फडणवीस ने चुनावी सभा में की घोषणा

दूसरे राज्यों की सफल योजनाओं का होगा अध्ययन, राजस्व मंत्री ने की बिदरी के नेतृत्व में समिति गठित

सचिन, उनके माता-पिता और भाई के साथ जमकर मारपीट की थी। यशोधरानगर पुलिस के दबाव के चलते प्रकरण में समझौता हो गया था। शनिवार को सचिन के बेटे का पहला जन्म दिन था। सचिन अल्पोहार का ऑर्डर देने ईंट भट्टा चौक पर आए और इसी दौरान गौर गुट ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

सीपी ऑफिस के सामने भी नारेबाजी

रविवार की सुबह गुस्साए परिजन और समाजबंधु सीपी ऑफिस पहुंच गए। वहां सचिन को न्याय और आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। डीसीपी राहुल माकणीकर ने परिजनों को सख्त कार्रवाई का विश्वास दिलाया और माहौल शांत किया लेकिन दोपहर 12.30 बजे के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने ईंट भट्ठा चौक पर रास्ता रोको आंदोलन शुरू कर दिया।

इससे रिंग रोड पर यातायात प्रभावित हो गया। जमकर नारेबाजी की गई। यशोधरानगर थाने के अधिकारियों पर रोष होने के कारण कोई पुलिस की सुनने को तैयार नहीं था। डीसीपी निकेतन कदम मौके पर पहुंचे। रायट कंट्रोल दस्ते को भी तैनात किया गया।

सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश : तिवारी

आंदोलन की जानकारी मिलते ही दयाशंकर तिवारी और प्रवीण दटके मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बताया कि शनिवार शाम ही इस घटना की जानकारी सीएम देवेंद्र फडणवीस को दी जा चुकी है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को सख्त से सख्त कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें – नामांकन से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका, तिड़के-साजा सेठ ने छोड़ी पार्टी, BJP-NCP की टिकट पर फाइट

आरोपियों के सभी अवैध धंधों को खत्म किया जाएगा। जहां तक आरोपियों के घर गिराने की बात है तो अवैध निर्माण तोड़ने के लिए पुलिस विभाग ने मनपा को पत्र लिख दिया है। उनके खिलाफ मोका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों को क्या समझाऊं

आंदोलन के दौरान सचिन की पत्नी ने कहा कि इस घटना के लिए यशोधरानगर पुलिस जिम्मेदार है। उनके 2 छोटे बच्चे हैं। प्रीत का तो यह पहला जन्मदिन था जिसके लिए अल्पोहार का ऑर्डर देने सचिन घर से निकले थे। ‘बच्चों को क्या समझाऊं कि उनके पिता कहां है।’ 2 बार सचिन थाने में शिकायत करने गए थे। पुलिस ने उन्हें भगा दिया। बाद में समझौता करवा दिया। फिर यह घटना कैसे हुई।

पूरा परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है। भाई ने बताया कि 2 महीने पहले हुए विवाद की शिकायत करने थाने गए। पुलिस ने खुद मेडिकल जांच करवाने को कहा। जब हम मेडिकल रिपोर्ट लेकर पहुंचे तो मामला दर्ज नहीं किया। पाटिल नामक अधिकारी ने पैसों की मांग की, इसीलिए अपराधियों का साथ देने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Shahu hatyakand rasta roko andolan nagpur bjp karyakarta murder

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2025 | 10:48 AM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.