Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भर्ती होने से कतरा रहे गंभीर मरीज, 6वें दिन भी जारी रहीं नर्सों का आंदोलन

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jun 01, 2022 | 02:22 AM

File Photo : PTI

Follow Us
Follow Us:

नागपुर. नर्सों की हड़ताल के चलते अब स्थिति बिगड़ने लगी है. हालांकि निवासी डॉक्टर और नर्सिंग के विद्यार्थी चौबीस घंटे सेवा दे रहे हैं लेकिन दिक्कतें कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है. यही वजह है कि अब मेडिकल, मेयो और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में गंभीर मरीज जाने से कतरा रहे हैं. भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है. आंदोलन को 6 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा कोई समाधान नहीं निकाला जा सका है.

नर्सों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है. अब स्थिति यह है कि निवासी डॉक्टर भी परेशान हो गये हैं. अपने काम के साथ ही नर्सों की भी जिम्मेदारी निभाने की वजह से बोझ बढ़ता जा रहा है. आंदोलन का सबसे ज्यादा असर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ है. यहां सभी ऑपरेशन रद्द कर दिये गये हैं. मेडिकल में इमरजेंसी सेवा के लिए हर दिन ७ से ८ नर्सें आ रही हैं. इतनी कम नर्सों में इमरजेंसी सेवा भी असर पड़ा है. 

मुंबई में चर्चा, कोई समाधान नहीं 

हालांकि बीएससी और एसएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों को काम पर लगाया गया है लेकिन कोविड की वजह से कई दिनों तक प्रैक्टिकल वर्क बंद होने से अनुभव की कमी महसूस हो रही है. इस बीच प्रशासन की ओर से सभी की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.  मेडिकल में ४५ नर्सें विविध कारणों से छुट्टी पर थीं. छुट्टी के बाद ड्यूटी पर तैनात तो हुये लेकिन इनमें से 41 तुरंत हड़ताल में शामिल हो गये. इन नर्सों से छुट्टी रद्द करने संबंधी आदेश का भी पालन नहीं किया.

सम्बंधित ख़बरें

मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव

मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना

12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल

शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा

नर्सों के संगठन के सचिव जुल्फीकार अली ने बताया कि मुंबई में मंगलवार को प्रतिनिधियों के साथ वैद्यकीय शिक्षा व अनुसंधान विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई लेकिन इसमें कोई हल नहीं निकल सका. यही वजह है कि हड़ताल जारी रखी जाएगी. सरकार नर्सों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है.

Serious patients reluctant to be admitted nurses agitation continued even on the 6th day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2022 | 02:22 AM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Serious patients

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.