Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस घटना के बाद रेलवे अलर्ट, GM ने सिवनी-नैनपुर ट्रैक का निरीक्षण किया

  • Author By BHARAT SING | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 14, 2026 | 08:10 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Shahdol-Nagpur Express News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने शनिवार को नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सिवनीनैनपुर सेक्शन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिवनी और नैनपुर स्टेशन के साथ नैनपुरकेवलारी सेक्शन का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के समय मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 3 दिन पहले ट्रेन 11202 शहडोलनागपुर एक्सप्रेस के रियर एसएलआर ब्रेकयान का एक पहिया नैनपुरकेवलारी सेक्शन में खैररांजी के पास पटरी से उतर गया था।

इसी घटना को ध्यान में रखते हुए महाप्रबंधक ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उच्चतम मानकों में कमी न हो, इस पर जोर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर पुलिस का डिजिटल धमाका: नंदनवन थाने से AI की शुरुआत, अब 1 घंटे का काम मात्र 4 मिनट में होगा पूरा

यवतमाल: स्कूल की जमीन की नीलामी के दौरान हंगामा, केंद्र प्रमुख की आँखों में मिर्च फेंककर की बेरहमी से मारपीट

नागपुर: गैस सिलेंडर किल्लत पर सीएम का पलटवार, कांग्रेस पर अफवाह फैलाकर पैनिक पैदा करने का आरोप

अकोला: गैस एजेंसियों पर तीसरे दिन भी भारी भीड़, व्यावसायिक सिलेंडर बंद होने से होटल व्यवसायी चूल्हे पर निर्भर

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता, ट्रैक अनुरक्षण कार्य, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग की स्थिति, सिग्नल और दूरसंचार व्यवस्था के साथ स्टेशन परिसर और यात्री सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों से घटना के कारणों तथा उसके बाद किए गए सुधारात्मक उपायों की विस्तृत जानकारी ली। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेल संरचना के अनुरक्षण में उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा ट्रैक, सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की नियमित जांच की जाए।

यात्री सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान रेल परिचालन और संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के समय इंजीनियरिंग, वाणिज्य, परिचालन तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के सभी वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे।

Secr gm tarun prakash inspects seoni nainpur track after train derailment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2026 | 07:32 PM

Topics:  

  • Maharahstra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.