- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Secr Gm Tarun Prakash Inspects Seoni Nainpur Track After Train Derailment
शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस घटना के बाद रेलवे अलर्ट, GM ने सिवनी-नैनपुर ट्रैक का निरीक्षण किया
नागपुर में शहडोलनागपुर एक्सप्रेस के हादसे के बाद GM तरुण प्रकाश ने सिवनीनैनपुर सेक्शन का निरीक्षण किया। सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई।

Shahdol-Nagpur Express News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने शनिवार को नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सिवनीनैनपुर सेक्शन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिवनी और नैनपुर स्टेशन के साथ नैनपुरकेवलारी सेक्शन का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के समय मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 3 दिन पहले ट्रेन 11202 शहडोलनागपुर एक्सप्रेस के रियर एसएलआर ब्रेकयान का एक पहिया नैनपुरकेवलारी सेक्शन में खैररांजी के पास पटरी से उतर गया था।
इसी घटना को ध्यान में रखते हुए महाप्रबंधक ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उच्चतम मानकों में कमी न हो, इस पर जोर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर पुलिस का डिजिटल धमाका: नंदनवन थाने से AI की शुरुआत, अब 1 घंटे का काम मात्र 4 मिनट में होगा पूरा
यवतमाल: स्कूल की जमीन की नीलामी के दौरान हंगामा, केंद्र प्रमुख की आँखों में मिर्च फेंककर की बेरहमी से मारपीट
नागपुर: गैस सिलेंडर किल्लत पर सीएम का पलटवार, कांग्रेस पर अफवाह फैलाकर पैनिक पैदा करने का आरोप
अकोला: गैस एजेंसियों पर तीसरे दिन भी भारी भीड़, व्यावसायिक सिलेंडर बंद होने से होटल व्यवसायी चूल्हे पर निर्भर
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता, ट्रैक अनुरक्षण कार्य, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग की स्थिति, सिग्नल और दूरसंचार व्यवस्था के साथ स्टेशन परिसर और यात्री सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों से घटना के कारणों तथा उसके बाद किए गए सुधारात्मक उपायों की विस्तृत जानकारी ली। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेल संरचना के अनुरक्षण में उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा ट्रैक, सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की नियमित जांच की जाए।
यात्री सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान रेल परिचालन और संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के समय इंजीनियरिंग, वाणिज्य, परिचालन तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के सभी वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे।
Secr gm tarun prakash inspects seoni nainpur track after train derailment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, आसमान में दिखा धुएं का गुबार; तीसरे हफ्ते में और खौफनाक हुई जंग
Mar 14, 2026 | 09:35 PMएआई का बढ़ता असर, एआई को कौशल-वृद्धि का अवसर समझें पत्रकार : बृजेश सिंह
Mar 14, 2026 | 09:10 PMवैभव सूर्यवंशी का टैलेंट या सिर्फ लक? पूर्व क्रिकेटर ने का हैरानी भरा बयान- कहा- किस्मत से चल रही बल्लेबाजी
Mar 14, 2026 | 08:59 PMऔषधीय गुणों से भरपूर फल कीवी का जूस पीएं या इसे खाएं? जानिए इसके लाजवाब फ़ायदे
Mar 14, 2026 | 08:52 PMनेशनल हाईवे पर सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी वार्षिक टोल पास की दरें
Mar 14, 2026 | 08:48 PMनागपुर पुलिस का डिजिटल धमाका: नंदनवन थाने से AI की शुरुआत, अब 1 घंटे का काम मात्र 4 मिनट में होगा पूरा
Mar 14, 2026 | 08:41 PMहोर्मुज को ‘आजाद’ करेंगे ट्रंप! चीन-जापान समेत दुनिया से मांगी सैन्य मदद; बोले- जिनके जहाज फंसे, वे भेजें सेना
Mar 14, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM













