नागपुर में संविधान चौक के विस्तार पर मनपा के विज्ञापन से विवाद, जीरो माइल तक मास्टर प्लान बनाने की मांग

Samvidhan Chowk Nagpur: नागपुर के ऐतिहासिक संविधान चौक से जीरो माइल तक एकीकृत विकास की मांग जोर पकड़ रही है। समिति ने मनपा के विज्ञापन का विरोध करते हुए राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल बनाने की अपील की।
Dr Babasaheb Ambedkar Statue Nagpur
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुतला परिसर विस्तारण समितिसोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Dr Babasaheb Ambedkar Statue Nagpur: नागपुर शहर के ऐतिहासिक संविधान चौक और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुतला परिसर के विस्तार तथा आधुनिक तरीके से सौंदर्याकरण की मांग को लेकर राज्य सरकार से तुरंत संज्ञान लेने की अपील की गई।

संविधान चौक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुतला परिसर विस्तारण समिति ने मांग की है कि संविधान चौक से लेकर जीरो माइल तक के पूरे परिसर का एक एकीकृत विकास प्रारूप तैयार कर इसे विकसित किया जाए, समिति के मुख्य संयोजक तायडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुख्य सचिव और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर शासन से इस विषय में त्वरित और सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

समिति ने नागपुर महानगरपालिका द्वारा 24 सितंबर को एक समाचार पत्र में प्रकाशित किए गए विज्ञापन पर कड़ा एतराज जताया है। समिति का कहना है कि इस विज्ञापन से भविष्य में होने वाले विकास और सार्वजनिक भूमि के उपयोग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। समिति ने मांग की है कि इस विज्ञापन को तुरंत वापस लेकर रद्द किया जाए। समिति ने चेताया कि इससे विकास योजना और सार्वजनिक हित गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

समिति का आरोप है कि विस्तार की जगह सीमित करने का प्रयास

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुतला परिसर विस्तारण समिति का आरोप है कि एक तरफ नागपुरवासी संविधान चौक के विस्तार की मांग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ विधान भवन के विस्तार का मुद्दा आगे करके संविधान चौक परिसर की उपलब्ध जगह को सीमित और प्रभावित करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।

समिति ने स्पष्ट किया है कि वे विधान भवन के विस्तार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसी भी विकास कार्य की वजह से लोकतांत्रिक आंदोलनों और नागरिकों के लिए उपलब्ध जगह कम नहीं होनी चाहिए।

Dr Babasaheb Ambedkar Statue Nagpur
Puri-LTT एक्सप्रेस के SC कोच से RPF नागपुर में पकड़ा 9 लाख का गांजा, कहां होनी थी डिलीवरी

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर समिति की प्रमुख मांगें

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुतला परिसर विस्तारण समिति की ओर से मुख्य रूप से मांग की गई कि संविधान चौक से जीरो माइल तक के परिसर का विस्तृत और एकीकृत मास्टर प्लान जनता के सामने रखा जाए।

विस्तार के मार्ग में आने वाली आवश्यक भूमि का सरकार कानूनी प्रक्रिया से अधिग्रहण करे। परिसर में चौड़े फुटपाथ, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, पीने का पानी, दिव्यांगों के लिए सुविधाएं, वाहन पार्किंग और शांतिपूर्ण आंदोलनों के लिए पर्याप्त स्थान का प्रावधान किया जाए। संविधान चौक को 'राष्ट्रीय संविधान प्रेरणा स्थल' के रूप में विकसित करने के लिए स्वतंत्र निधि आवंटित की जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com