दोहरे हत्याकांड से दहला नागपुर! पहले चाकू से किया वार, फिर पत्थर से कुचला; दो युवकों की गई जान
Nagpur Raghuji Nagar Murder Case: नागपुर के सक्करदरा क्षेत्र में पैसों के विवाद को लेकर दो युवकों की पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर के सक्करदरा डबल मर्डर केस की जांच करती पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Sakkardara Double Murder: नागपुर जिले के सक्करदरा परिसर में बुधवार की रात डबल मर्डर होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पैसों को लेकर हुए विवाद में फल विक्रेता ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। पत्थर से लगातार कई प्रहार किए गए जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
मुख्य बाजार परिसर में यह वारदात होने से स्थानीय नागरिकों में भी दहशत फैल गई। मृतकों में सोमवारी क्वार्टर निवासी आदित्य उर्फ सोनू गजानन भोंडवे (27) और बजरंगनगर निवासी आदित्य राउलकर (25) का समावेश है। आरोपियों में ऋषि नरेश पुट्टेवार, नरसाला निवासी वैभव उर्फ दादू प्रदीपराव डोंगरे, वेदांत डबीर और अभी राऊत का नाम सामने आया है।
आदित्य भोंडवे के खिलाफ मारपीट, सेंधमारी और लूटपाट के मामले दर्ज हैं। आदित्य राउलकर का रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। आरोपी ऋषि पुट्टेवार सक्करदरा परिसर के गोंड मोहल्ला के समीप फलों का थोक व्यापार करता है। उसके खिलाफ भी हत्या, मारपीट और अपहरण सहित आपराधिक मामले दर्ज हैं। वैभव और आदित्य भोंडवे पुराने मित्र थे। दोनों ने साथ में सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
Nashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
पहले हुआ जमकर विवाद
ऋषि पुट्टेवार ने फलो का व्यापार शुरू किया तो अन्य साथी भी उसके साथ काम करने लगे। बताया जाता है कि भोंडवे और राउलकर के साथ पुट्टेवार का पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की दोपहर भी उनके बीच जमकर विवाद हुआ। मारपीट होने के बाद प्रकरण सक्करदरा थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों गुटों थाने बुलाया। कई घंटों तक सभी को थाने में बैठाए रखा। क्या कार्रवाई की गई यह तो पता नहीं चला है लेकिन रात को उन्हें छोड़ दिया गया।
आरोपियों की तलाश जारी
दोबारा आरोपी अपनी दुकान पर पहुंच गए। रात 8:30 बजे के दौरान भोंडवे और राउलकर फिर पैसों की मांग को लेकर पुट्टेवार की दुकान पर गए। काफी देर तक उनकी शाब्दिक झड़प चलती रही और फिर हाथापायी की नौबत आ गई। पुट्टेवार ने अन्य 3 के साथ मिलकर भोंडवे और राउलकर को मारना शुरू कर दिया, फल की दुकान के पास पड़े बड़े पत्थर उठाकर दोनों के सिर पर लगातार कई प्रहार किए गए।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में हड़कंप: RSS मुख्यालय और हेडगेवार स्मृति भवन को बम धमकी, 3 घंटे की जांच के बाद नहीं मिला विस्फोटक
इससे भोंडवे और राउलकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चारों आरोपी वहां से भाग निकले, घटना की जानकारी मिलते ही सक्करदरा के थानेदार रमेश खुणे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ज्वाइंट सीधी नवीनचंद्र रेड्डी, डीसीपी रश्मिता राव, दीपक अग्रवाल, एस. ऋषिकेश रेड्डी और अन्य आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया, फोरेंसिक टीम की जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजे गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला था।
