23000 KM की कठिन चढ़ाई पर नागपुर के सागर, नागरिक-सैन्य अभियान का बने हिस्सा
Nagpur News: नागपुर के नंदनवन निवासी अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कुंभारे अब एक नए सफर पर निकल पड़े है। बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके सागर का नागरिक-सैन्य अभियान के लिए चयन हुआ है।
- Written By: प्रिया जैस
सागर कुंभारे और देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-इंस्टाग्राम)
Nagpur News: नागपुर के नंदनवन निवासी अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर चंद्रकिशोर कुंभारे एक बार फिर कठिन डगर पर निकल पड़े हैं। वे इस बार भारत-चीन सीमा पर करीब 23,000 किमी की चढ़ाई चढ़ेंगे। 5 अगस्त से शुरू हुई यात्रा 20 दिनों में पूरी होगी। पूरे अभियान में 12 सिविलियंस और इतने ही सैन्य कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय सेना द्वारा नागरिक-सैन्य अभियान चलाया जाता है।
अभियान भारतीय सेना और आईएमएफ (भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 2025 के लिए नागपुर के पूर्व एनसीसी कैडेट व अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कुंभारे का चयन हुआ है। पूरे देश से सिर्फ 12 पर्वतारोहियों का चयन किया गया है। 3 कड़े इंटरव्यू पास करने के बाद इस अभियान के लिए चयनित हुए सागर ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है।
5 अगस्त से शुरू हुआ अभियान
यह अभियान 5 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के गुवाहाटी स्थित सैन्य बेस कैंप से शुरू किया गया जो भारत-चीन सीमा पर चलाया जा रहा है। हालांकि, सेना के इस अभियान में स्थान का जिक्र नहीं किया गया है। इस अभियान में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की शारीरिक और चिकित्सीय योग्यता आवश्यक है। कठोर वातावरण में शिखर पर चढ़ना अत्यंत कठिन होता है। इसमें तापमान -15 डिग्री तक चला जाता है जिसके लिए सेना की प्रमुख भूमिका होती है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में जायकवाड़ी से स्थायी जलापूर्ति की तैयारी, 1500 MM पाइपलाइन की सफाई और परीक्षण जारी
ऑपरेशन टाइगर-3 से यूबीटी में हड़कंप! सांसदों के बाद अब टूटेंगे 17 विधायक और दर्जनों पार्षद? शिंदे गुट का दावा
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
सुहास शिरसाट बनाम गणेश लोखंडे! MLC चुनाव के लिए कल हाेगा मतदान, देवयानी डोणगांवकर की बगावत के बाद बदला समीकरण
नागरिक पर्वतारोहियों में नागपुर के सागर का चयन नागपुरवासियों के साथ-साथ महाराष्ट्र के लिए भी गौरव की बात है। 4 अगस्त को नागपुर से रवाना हुए सागर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधायक मोहन मते, प्रवीण दटके, कृष्णा खोपड़े, बीटीपी ग्रुप, शिराज शेख, कारा फाउंडेशन, हिंदू एकता प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र नेवल एनसीसी, वाईसीसीई ग्रुप और केडीके ग्रुप सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं।
बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सागर
सागर नागपुर के नंदनवन के रहने वाले हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। सागर को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान प्राप्त है। 2 पर्वतों, अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो और भारत के माउंट युनम पर 25 फीट लंबा भगवा और भारतीय ध्वज फहराने वाले वे पहले भारतीय एनसीसी कैडेट हैं।
यह भी पढ़ें – मेडिकल में ऑक्सीजन लीकेज मामले पर प्रशासन ने साधी चुप्पी, लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार!
सागर ने इन चोटी को पार किया
- माउंट आबू राजस्थान (2019)
- माउंट पातालसू 13,800 फीट (दिसंबर 2021)
- माउंट ब्लैक पीक 21,000 फीट (सितंबर 2022)
- माउंट किलिमंजारो 19,381 फीट (19 फ़रवरी 2023)
- माउंट युनम 20,000 फीट (15 अगस्त 2023)
- माउंट फ्रेंडशिप पीक 17,346 फीट (21 जून 2024)
