Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

HC के हंटर के बाद जागी नागपुर मनपा: बारिश से पहले गड्ढों का अंतिम संस्कार शुरू, मंगलवारी जोन ने मारी बाजी!

Nagpur Road Pothole Repairs: नागपुर में सड़क मरम्मत अभियान के तहत मनपा ने अब तक सबसे अधिक 279 गड्ढे मंगलवारी जोन में भरे हैं। विभिन्न जोनों में डामरीकरण का कार्य भी तेजी से जारी है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 16, 2026 | 12:07 PM

नागपुर गड्ढे, सड़क मरम्मत, (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Pothole Repair Drive: नागपुर शहर की सड़कों पर गड्ढों की समस्या को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और हाई कोर्ट की सख्ती के बाद महानगरपालिका (मनपा) ने सड़क मरम्मत अभियान तेज कर दिया है। हालांकि शहरवासियों का कहना है कि कई प्रमुख मार्ग अब भी गड्ढों से भरे हुए हैं, लेकिन मनपा का दावा है कि विभिन्न जोनों में युद्धस्तर पर गड्ढे भरने और डामरीकरण का काम किया जा रहा है।

बारिश के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए मनपा ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का विशेष अभियान शुरू किया है। हालिया समीक्षा रिपोर्ट में सामने आया है कि मंगलवारी जोन में सबसे अधिक गड्ढों की मरम्मत की गई है।

मंगलवारी जोन सबसे आगे

मनपा के अनुसार, मंगलवारी जोन में अब तक 279 गड्ढे भरे जा चुके हैं। इस दौरान 3,904.77 वर्ग मीटर क्षेत्र में डामरीकरण का कार्य भी पूरा किया गया, जो सभी जोनों में सबसे अधिक है। इसके बाद नेहरूनगर जोन का स्थान है, जहां 217 गड्ढों की मरम्मत की गई और 2,755.29 वर्ग मीटर क्षेत्र में सड़क सुधार कार्य किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में बढ़े बिजली बिल पर घमासान, कांग्रेस ने वसूली पर रोक लगाने की उठाई मांग

वारकरियों के लिए नासिक एसटी का बड़ा तोहफा: पंढरपुर यात्रा के लिए 20 से 30 जुलाई तक चलेंगी 300 विशेष बसें

खाते में 1500 आए या 3000 रुपए? लाडकी बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, यहां जानें क्या है पूरी बात

Maharashtra MPSC Exam 2026: छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार, ऑफलाइन आयोजित होंगी एमपीएससी परीक्षाएं

लक्ष्मीनगर और धरमपेठ में भी तेजी

समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्मीनगर जोन में 201 गड्ढों की मरम्मत की गई, जबकि धरमपेठ जोन में 200 गड्ढे भरे गए। धरमपेठ जोन की खास बात यह रही कि यहां सिर्फ एक टीम ने 2,844.60 वर्ग मीटर क्षेत्र में सड़क मरम्मत का कार्य पूरा किया, जिसे विभाग ने उल्लेखनीय उपलब्धि बताया है।

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद बढ़ी रफ्तार

शहर में गड्ढों के कारण हो रही दुर्घटनाओं और नागरिकों की शिकायतों को लेकर हाई कोर्ट कई बार मनपा को फटकार लगा चुका है। इसके बाद सड़क मरम्मत और डामरीकरण अभियान में तेजी लाई गई है।

यह भी पढ़ें:-वारकरियों के लिए नासिक एसटी का बड़ा तोहफा: पंढरपुर यात्रा के लिए 20 से 30 जुलाई तक चलेंगी 300 विशेष बसें

नागपुर मनपा का कहना है कि बारिश के दौरान भी जहां संभव हो, वहां तत्काल गड्ढों की मरम्मत की जा रही है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात मिल सके। हालांकि कई इलाकों के नागरिकों का कहना है कि अनेक सड़कों पर अब भी बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं और स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

बुझाए गए गई

जोन भरे गए गड्ढे
धंतोली 145
मंगलवारी 140
गांधीबाग 131
लकड़गंज 104
सतरंजीपुरा 94
आसीनगर 75
कुल 689

Road pothole repairs drive mangalwari zone nmc monsoon 2026 nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 12:04 PM

Topics:  

  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Poor Road
  • road damaged

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.