-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Relief To Wine Shop Owners In License Fee Bar Operators Did Not Get Much Relief Disappointed
लाइसेंस शुल्क में वाइन शॉप वालों को राहत; बार संचालकों को नहीं मिली ज्यादा राहत, हुए मायूस
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
- प्रस्तावित दरों में किया गया संशोधन
नागपुर. 2 माह पूर्व राज्य सरकार ने बार, वाइन शॉप एवं अन्य मदों में लाइसेंस शुल्क में बेतहाशा वृद्धि की थी. वृद्धि लगभग 47 फीसदी तक हो गई थी जिसके बाद दर वृद्धि का सभी तरफ विरोध शुरू हो गया था. अब राज्य सरकार ने पुन: संशोधित दरें जारी की हैं जिनमें वाइन शॉप को तो भारी राहत प्रदान की गई है लेकिन बार संचालकों को ज्यादा राहत नहीं मिली है, इससे उनमें निराशा झलक रही है. कंट्री लिकर में भी भारी वृद्धि हुई थी लेकिन अब उन्हें भी आंशिक राहत प्रदान की गई है. नया लाइसेंस शुल्क 1 अप्रैल से प्रभावी होगा.
पूर्व के नोटिफिकेशन के अनुसार पहले वाइन शॉप को नये लाइसेंस शुल्क के लिए 21 लाख रुपये सालाना का भुगतान करना पड़ रहा था लेकिन अब उन्हें 16.85 लाख रुपये का भुगतान करना होगा. नये आदेश के बाद वाइन शॉप संचालकों को लगभग 5 लाख रुपये की बचत होगी. इसलिए वे काफी खुश भी हैं.
दूसरी ओर बार संचालकों को अब 7.45 लाख रुपये का भुगतान लाइसेंस शुल्क के रूप में करना होगा. इसके पूर्व उन्हें 7.97 लाख रुपये लाइसेंस शुल्क भरने को कहा गया था. इस बदलाव के बाद भी राज्यभर के बार संचालक खुश नहीं हैं. उनका कहना है कि शॉप संचालकों को सरकार ने ज्यादा राहत प्रदान कर दी है, जबकि बार संचालकों के विषय में कुछ भी नहीं सोचा गया. कंट्री लिकर (एफएल-3) वालों के लिए पूर्व आदेश में प्रति वर्ष 7 लाख रुपये का लाइसेंस शुल्क देने को कहा गया था लेकिन संशोधित आदेश में उनका लाइसेंस शुल्क 5.71 लाख रुपये कर दिया गया है. कंट्री लिकर वालों को लगभग 1.29 लाख रुपये की बचत होगी.
नहीं कर रहे थे रिन्यूअल
मजेदार बात यह है कि बार और वाइन शॉप संचालकों को दरें कम होने की भनक पहले ही लग गई थी इसलिए वे लाइसेंस का रिन्यूअल नहीं करा रहे थे. उन्हें नये आदेश का इंतजार था. नये आदेश में एक वर्ग को लाभ मिल भी गया. वाइन शॉप वाले अच्छे खासे खुश हो गए, जबकि बार वाले खाली हाथ रह गए. वैसे प्रति वर्ष विभाग की ओर से 10 फीसदी की वृद्धि की जाती थी लेकिन इस बार बड़े पैमाने पर वृद्धि हुई थी जिसका शुरू से हर ओर विरोध हो रहा था.
इस प्रकार बढ़ा था शुल्क, अब इतना देना होगा
श्रेणी प्रस्तावित नई दरें वार्षिक
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
कंट्री लिकर 7,00,000 5,71,700
वाइन शॉप 21,00,000 16,85,300
बार 7,97,000 7,45,000
Relief to wine shop owners in license fee bar operators did not get much relief disappointed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMरूस से भारत तक दौड़ेगी ट्रेन! 5 देशों से होकर गुजरेगा नया रेल मार्ग, जानें हिंद महासागर तक पहुंच का महाप्लान
Aug 09, 2026 | 09:35 PMभारत-अमेरिका नौसेनाओं का EOD अभ्यास 10 अगस्त से कोच्चि में, समुद्री सुरक्षा पर होगा फोकस
Aug 09, 2026 | 09:34 PMअच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Aug 09, 2026 | 09:31 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














