-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Recommendation Collegium 4 Legal Experts From Nagpur Became Judges Hear Cases Today
कॉलेजियम की सिफारिश पर नागपुर के 4 विधि विशेषज्ञ बने न्यायाधीश, आज से सुनवाई भी करेंगे
- Written By: प्रिया जैस
4 Legal Experts Became Judges: मुंबई हाई कोर्ट से मिली मंजूरी के बाद नागपुर के 4 विधि विशेषज्ञों ने न्यायाधीश पद की शपथ ली। नागपुर में खुशी का माहौल है।

4 विधि विशेषज्ञ बने न्यायाधीश (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद मुंबई उच्च न्यायालय में 14 नये न्यायमूर्तियों ने शपथ ली। इस ऐतिहासिक क्षण में नागपुर के 4 विधि विशेषज्ञों का समावेश होने से विदर्भ के न्यायिक क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शपथ ग्रहण के बाद बुधवार को सभी न्यायाधीश अलग-अलग बेंच में सुनवाई भी करने जा रहे हैं जिसमें से कुछ नागपुर बेंच में भी सुनवाई के लिए रहेंगे।
इन नई नियुक्तियों के कारण मुंबई उच्च न्यायालय में न्यायमूर्तियों की संख्या 82 तक पहुंच गई है। हालांकि स्वीकृत पदों की संख्या 94 है, यानी अब भी 12 पद अभी भी खाली हैं।
कॉलेजियम ने की थी सिफारिश
नागपुर के जिन 4 विधिवेत्ताओं को न्यायमूर्ति के पद पर नियुक्त किया गया है उनमें एड. मेहरोज अश्रफ खान पठान, एड. राज वाकोडे, एड. नंदेश देशपांडे और एड. रजनीश व्यास शामिल हैं। यह नागपुर के लिए एक बड़ा गौरव का क्षण है। इन नियुक्तियों की सिफारिश सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने चीफ जस्टिस भूषण गवई के नेतृत्व में की थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोचों ने खुद साफ किया कचरा, सफाई देख मुरीद हुए लोग; देखें VIDEO
नागपुर: 4 साल से धूल फांक रही 1400 पन्नों की जांच रिपोर्ट! 100 करोड़ के आरोपों पर अनिल देशमुख ने सरकार को घेरा
नागपुर में प्रदूषण का डबल अटैक: बिजलीघरों की राख और उड़ती धूल पर हाई कोर्ट सख्त; मनपा और राज्य सरकार को नोटिस
नागपुर आउटर रिंग रोड अपडेट: 107 गांवों की जमीन अधिग्रहण पर फंसा पेंच, मुआवजे को लेकर हिंगना में भारी विरोध
एड. मेहरोज पठान ने चीफ जस्टिस गवई के साथ कनिष्ठ वकील के रूप में काम किया है। एड. नंदेश देशपांडे पहले डिप्टी सॉलिसिटर जनरल थे और एड. रजनीश व्यास का विधि क्षेत्र में व्यापक अनुभव भी इस चयन का एक महत्वपूर्ण कारण बताया जाता है।
यह भी पढ़ें – Nagpur Monsoon: नागपुर में 2 दिन झमाझम बरसेंगे बादल, भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
शपथ ग्रहण करने वाले न्यायाधीशों के नाम
शपथ ग्रहण करने वाले नए न्यायाधीशों में सिद्धेश्वर थोम्ब्रे, मेहरोज खान पठान, रंजीत सिंह भौसले, संदेश पाटिल, श्रीराम शिरसाट, हितेन वेनेगांवकर, रजनीश व्यास, राज वाकोडे, नंदेश देशपांडे, अमित जामसांडेकर, आशीष चव्हाण, वैशाली पाटिल जाधव, अभय शिंदे और फरहान दुभाष शामिल हैं।
Recommendation collegium 4 legal experts from nagpur became judges hear cases today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: इंदौर में भागीरथपुरा के बाद अब महावीर नगर में फूटा दूषित पानी का बम; कई घरों में पसरा बीमारी का खौफ
Jun 17, 2026 | 07:07 PM‘गाड़ी समेत जला देंगे…’ संजय देशमुख की बगावत की खबरों पर भड़के ठाकरे गुट के कार्यकर्ता, वाशिम में दी चेतावनी
Jun 17, 2026 | 07:05 PMशिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप
Jun 17, 2026 | 07:04 PMPawan Singh के लाइव शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई लोगों के घायल होने की खबर
Jun 17, 2026 | 07:00 PM‘अखिलेश का साथ छोड़ेंगे 25-26 सांसद’, ओपी राजभर के बाद केशव प्रसाद का बड़ा दावा; क्या टूट रही समाजवादी पार्टी?
Jun 17, 2026 | 06:58 PMCM Bhagwant Mann पर तरुण चुघ का बड़ा हमला: कहा- अकाल तख्त ने ‘सिख विरोधी’ बताया, तुरंत दें इस्तीफा
Jun 17, 2026 | 06:55 PMबम धमाके में गंवाए दोनों पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला: हरी बुद्धा ने सेवन समिट्स फतह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Jun 17, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM














