स्थानीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा में बड़ी बगावत, मंडल अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल
Kanhan Mandal President Resigns: निकाय चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका। कन्हान मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज मेश्राम, पूर्व सरपंच सुनीता मेश्राम और कई ग्रापं सदस्य जिम्मेदारी न मिलने से कांग्रेस में शामिल।
- Written By: प्रिया जैस
कांग्रेस में शामिल भाजपा नेता (सौजन्य-नवभारत)
Parshivni BJP Rebellion: स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई जिम्मेदारी नहीं मिलने से नाराज भाजपा अनुजाति कन्हान मंडल अध्यक्ष सहित कई ग्रापं सदस्यों एवं पूर्व सरपंच आदि ने भाजपा को राम-राम कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं।
भाजपा में हुई इस बगावत का परिणाम जिला परिषद चुनाव में दिखाई देने की पूरी संभावना हैं। भाजपा कन्हान मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह द्वारा कुछ समय पूर्व ही सेवानिवृत वेकोलि कर्मी पृथ्वीराम मेश्राम को भाजपा अनुजाति कन्हान मंडल का अध्यक्ष बनाया गया था। जबकि हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव में संगठन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई जिम्मेदारी नहीं मिलने से नाराज पृथ्वीराज मेश्राम ने भाजपा को राम-राम कह दिया।
इन नेताओं ने कांग्रेस में ली एंट्री
इस क्रम को लेकर न्यू टेकाड़ी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्यामकुमार बर्वे की अध्यक्षता तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राजेंद्र मुलक, पूर्व विधायक एस.क्यू. जमा, इंटक नागपुर ऐरिया अध्यक्ष नरेश बर्वे, पूर्व पंस पारशिवनी उपसभापति करुना भोवते आदि की उपस्थिति में कांग्रेस में प्रवेश लिया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP के फैसले से बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया जाम; छह जगहों पर हो रहा भारी प्रदर्शन
UP चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
कौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही BJP का बड़ा ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
प्रवेश लेने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा की पूर्व सरपंच सुनीता मेश्राम, ग्रापं सदस्य पायल झोड़, ग्रापं सदस्य मीना झोड आदि प्रमुख हैं। जबकि इस अवसर पर कई अन्य प्रमुख भाजपाइयों ने भी कांग्रेस में घर वापसी की हैं। इस अवसर पर नदीम जमा, शदरे आलम खान, धर्मेंद्र वर्मा, आशा राऊत, ग्रापं सदस्य सतीश घारड, चंद्रमणि भेलावे, टिकुं सिंह आदि का समावेश था।
यह भी पढ़ें – गुजरात के पास गिरवी रखा महाराष्ट्र…कांग्रेस के बयान से मची खलबली, बोले- वोट चोरी मुद्दा नहीं
नगर पंचायत चुनाव के लिये जनजागृति
नगर पंचायत के 2 दिसंबर को चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में मतदाताओं ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मौदा नपं द्वारा पथनाट्य के तहत मतदाता जनजागृति की गई। इसलिये असर फाउंडेशन द्वारा पथनाट्य पेश करके मतदाताओं को समझाया गया।
यह पथनाट्य मौदा नपं के मुख्याधिकारी व प्रशासक डॉ. विवेक मेश्राम के आदेशानुसार की गई। मतदाता पथनाट्य जनजागृति में असर फाउंडेशन भंडारा के वैभव कोलते, विक्रम हाडगे, दीपक तिजारे, दामिनी सेलोकर, तन्नु माहुरकर, वैभवी हाडगे आदि कलाकार मौजूद थे।
