Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में घर से 2.45 लाख की चोरी, दरवाजा खुला छोड़ अस्पताल गईं महिला, चोरों ने नकदी-जेवरात पर किया हाथ साफ

Nagpur Crime News: नागपुर के राणाप्रतापनगर क्षेत्र में घर में घुसकर चोरों ने 2.45 लाख रुपये के नकद और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 17, 2026 | 01:19 PM

नागपुर में 2.45 लाख की चोरी,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Theft House Burglary: नागपुर राणाप्रतापनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर में प्रवेश करके 2.45 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने कामगार कॉलोनी, सुभाषनगर निवासी रत्नमाला धर्मदास मेश्राम (60) की शिकायत पर मामला दर्ज किया। रत्नमाला की बेटी बीमार थी, शुक्रवार की शाम 4 बजे रत्नमाला बेटी को उपचार के लिए पडोले अस्पताल ले गई थीं।

दरवाजे पर ताला लगाए बगैर ही ररानमाला अस्पताल चली गई। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने घर में प्रवेश करके 1 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शाम 7 बजे रानमाला घर लौटीं तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभकी है।

PF-8 से यात्री का मोबाइल चोरी

चोरों के लिए स्वर्ग साबित हो रहे नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल के साथ ही जजेब पर हाथ मारने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक यात्री का चार्जिंग पर रखा मोबाइल चोरी कर लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक के बांधों में पिछले साल से ज्यादा पानी, कुल भंडारण 32.57%; बारिश में देरी होने पर गहरा सकता है संकट

करार में देरी से नासिक में अटकी पीएम ई-बस योजना; डिपो तैयार फिर भी 50 बसों के लिए करना होगा लंबा इंतजार

‘डिजिटल अरेस्ट’ नाम की कोई चीज नहीं, साइबर फ्रॉड से बचने का मंत्र, नागपुर पुलिस ने चलाया जनजागृति अभियान

नागपुर में जलभराव रोकने की तैयारी, नाले और अतिक्रमण का निरीक्षण; मानसून तैयारी पर फोकस

यह भी पढ़ें:-‘डिजिटल अरेस्ट’ नाम की कोई चीज नहीं, साइबर फ्रॉड से बचने का मंत्र, नागपुर पुलिस ने चलाया जनजागृति अभियान

उदखेड, जिला अमरावती निवासी गौरव बाबूलाल ढोरे (18) अमरावती जाने के लिए सुबह करीब 6 बजे नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8 पर पहुंचे। ट्रेन आने में समय होने पर गौरव ने अपना मोबाइल वार्जिंग पर लगा दिया।

इसी बीच किसी अज्ञात आरोपी ने मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल की कीमत 17,000 रुपये बताई गई। इससे पहले इसी प्लेटफॉर्म से ट्रेन 12833 हावड़ा एक्सप्रेस में अपने परिवार के साथ तिरोडा से नागपुर पहुंचे मोमिनपुरा निवासी मनोवर खान मोहम्मद खान (58) की जेब से किसी ने 19,000 रुपये की नगदी चोरी कर ली।

Ranapratapnagar theft house rs 2 45 lakh stolen nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 01:19 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.