बारिश में भी सुरक्षित पहुंचेगी भाइयों तक राखी! नागपुर के डाकघरों में मिल रहे खास वाटरप्रूफ लिफाफे

Nagpur Rakhi Delivery: रक्षाबंधन पर दूर रहने वाले भाइयों को राखी भेजने के लिए डाक विभाग ने खास व्यवस्था की है। बारिश से राखी को बचाने के लिए डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध हैं।
Rakhi will reach brothers safely
नागपुर रक्षाबंधन पर वाटरप्रूफ लिफाफाAI जनरेटेड इमेज
Updated on

Nagpur Waterproof Rakhi Envelope: नागपुर कई भाई-बहन एक दूसरे से दूर रहते हैं, इसलिए रक्षाबंधन के अवसर पर कई बहनें अपने भाइयों को राखी डाक के जरिए भेजती हैं। पर्व को लेकर विभाग ने राखी भेजने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की है।

सावन में बारिश के बीच डाक से भेजी जाने वाली राखियों को सुरक्षित रखने के लिए डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। बहनें और अन्य लोग इन लिफाफों को डाकघर से खरीद सकते हैं और इनमें राखी रखकर भेज सकते हैं। वाटरप्रूफ लिफाफा होने से राखी गंतव्य तक सुरक्षित रहेगी।

बहनें पहुंच रही हैं डाकघर

बारिश के मौसम में सामान्य कागज के लिफाफे के भीगने से राखी और उसके साथ भेजी जाने वाली अन्य सामग्री खराब होने की आशंका रहती है। कई बार रास्ते में बारिश होने के कारण लिफाफा गीला हो जाता है। इसे देखते हुए डाक विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर वाटरप्रूफ लिफाफे की व्यवस्था की है। वाटरप्रूफ लिफाफे की खासियत यह है कि बारिश के पानी से अंदर रखी राखी सुरक्षित रहेगी।

रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए इन लिफाफों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। लोग डाकघर पहुंचकर वाटरप्रूफ लिफाफा खरीद सकते हैं। इसमें राखी को सुरक्षित तरीके से पैक करने के बाद निधर्धारित डाक प्रक्रिया के तहत संबंधित पते पर भेजा जा सकता है।

Rakhi will reach brothers safely
Rakhi Special Sweet: रक्षाबंधन पर घर पर बनाएं बिहारी अनरसा, भाई को खिलाएं ये पारंपरिक मिठाई

जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग डाक के माध्यम से राखी भेजते हैं। खासतौर पर दूसरे शहरों में रहने वाले भाइयों तक समय से राखी पहुंचाने के लिए बहनें पहले ही डाक से राखी भेजती हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में वाटरप्रूफ लिफाफा उनके लिए उपयोगी साबित होगा।

सामग्री भीगने या खराब होने की चिंता नहीं रही

इसमें राखी को सुरक्षित तरीके से पैक करने के बाद निर्धारित डाक प्रक्रिया के तहत संबंधित पते पर भेजा जा सकता है। जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग डाक के माध्यम से राखी भेजते हैं।

खासतौर पर दूसरे शहरों में रहने वाले भाइयों तक समय से राखी पहुंचाने के लिए बहनें पहले ही डाक से राखी भेजती हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में वाटरप्रूफ लिफाफा उनके लिए उपयोगी साबित होगा, इससे राखी के भीगने या खराब होने की चिंता भी कम होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com