गहरी नींद का उठाया फायदा, नागपुर के पास ट्रेन में चोरी; RPF-GRP ने 48 घंटे में सुलझाया केस
Nagpur Train Theft Case: जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस में महिला यात्री के बैग से लाखों के गहने चोरी करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी और आरपीएफ ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
- Written By: अंकिता पटेल
ट्रेन चोरी मामला, महिला यात्री,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Jabalpur Amravati Express Theft Case: नागपुर में ट्रेन 12160 जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला यात्री के बैग से सोने के गहने चोरी करने के मामले में लोहमार्ग पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर 2 आरोपियों को अरेस्ट किया। आरोपियों के नाम खारुसा, जिला जालौन, यूपी निवासी धर्मेंद्र गडून वर्मा (26) और वीरेंद्र प्रताप सिंह (26) हैं। दोनों ने उक्त वारदात की कबूली दी। उनके पास से चोरी किये 6,35,854 रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए गए।
खास बात रही कि वारदात के 48 घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया। जानकारी के अनुसार, घटना 4 जून की है जब उक्त ट्रेन के ए2 कोच में जबलपुर से बडनेरा तक सफर कर रही महिला यात्री सुनीता सुधीर संधी का बैग किसी यात्री ने उनकी गहरी नींद का फायदा उठाकर चोरी कर लिया। बैग में गहने आदि समेत 6,35,854 रुपये का सामान था। चोरी नागपुर स्टेशन के आसपास हुई थी। सुनीता ने बडनेरा स्टेशन पहुंचकर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई जहां से मामला नागपुर जीआरपी को भेजा गया।
छुपने के पहले धर दबोचा
शिकायत में चोरी के हुए गहनों के प्रकार भी दर्ज थे। अगले दिन शिकायत मिलते ही नागपुर जीआरपी ने तुरंत ही आरपीएफ के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश शुरू की और खबरियों को भी एक्टिव कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर PWD में करोड़ों का टेंडर घोटाला: विकास ठाकरे की शिकायत पर PWD मंत्री ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश
शारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
मुंबई में CJP के समर्थन में उतरी मनसे, राज ठाकरे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Chandrapur News: चंद्रपुर में गेट पास विवाद में मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला
यह भी पढ़ें:-नागपुर: फेल हुआ जनरेटर बैकअप, अंधेरे में डूबी अंतरराष्ट्रीय स्तर की MRO सुविधा; MADC नहीं सुधार पाया सप्लाई
कुछ ही देर में जीआरपी को अपने खबरी से पता चला कि 2 लोग मोहननगर मे रुकने के लिए लॉज ढूंढ रहे हैं। ये एरिया स्टेशन के पास ही होने से कुछ ही देर में जीआरपी की जांच टीम ने मोहननगर में तलाश शुरू की। कुछ ही देर में दोनों आरोपी मिल गये।
