पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, नागपुर लंदन स्ट्रीट परियोजना बनी हरियाली का मॉडल, 6000 पौधों का सफल रोपण
Nagpur London Street Project: नागपुर की लंदन स्ट्रीट परियोजना में पर्यावरण संरक्षण के तहत 6000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। ड्रिप इरिगेशन और सोलर सिस्टम से इन पौधों की सिंचाई की जा रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर लंदन स्ट्रीट प्रोजेक्ट, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur London Street Environmental Project: बढ़ते तापमान, बदलते मौसम और पर्यावरणीय असंतुलन की गंभीर पृष्ठभूमि में पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। नागपुर शहर में विकसित हो रही महत्वाकांक्षी ‘लंदन स्ट्रीट’ परियोजना के डेवलपर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय पहल करते हुए बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू किया है। ड्रिप इरिगेशन के जरिए इन पौधों को बचाये रखने की पहल की गई है।
बिल्डर द्वारा अब तक 6,000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और अधिकांश पौधों को ड्रिप से संचित किया जा रहा है। इससे गर्मी के दिनों में भी पेड़ हरे-भरे दिख रहे हैं। बिल्डर ने सबसे पहले बोरवेल लगाया, उसे सोलर से जोड़ा और टाइमर लगाकर सिंचाई की व्यवस्था की है।
भविष्य में भी इसी पहल के साथ पौधारोपण करने का संकल्प बिल्डर ने लिया है। खामला से जयताला रोड क्षेत्र में विकसित हो रही इस परियोजना में प्रफुल्लवेद इन्फ्रा प्रा. लि. कंपनी प्लॉट क्रमांक 3, 4 और 5 पर कार्य कर रही है। प्लॉट संख्या 5 पर निर्माण कार्य के लिए बाधा बन रहे 73 वृक्षों को हटाने की अनुमति 21 जून 2023 को महानगरपालिका के उद्यान विभाग द्वारा दी गई थी। नियमों के अनुसार इन वृक्षों के बदले 2561 वृक्षों का रोपण करना आवश्यक था। पर्यावरणीय जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इससे अधिक यानी लगभग 3000 वृक्षों का रोपण किया।
सम्बंधित ख़बरें
Unseasonal Rain: यवतमाल में बेमौसम बारिश और आंधी का तांडव; आर्णी में उड़ी घरों की छतें, फसलें बर्बाद
नागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षा संकट गहराया, 18 में से 13 स्कूलों में प्रभारी मुख्याध्यापक; व्यवस्था चरमराई
Ajanta Ghat में व्यापारी से लूटपाट की गुत्थी सुलझी; दो आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन की पुलिस रिमांड
नागपुर मेडिकल अस्पताल में दर्दनाक घटना: ट्रेन हादसे में पैर गंवाने वाली तृतीयपंथी ने वार्ड में की आत्महत्या
6698 पेड़ लगाने का लक्ष्य
संचालक प्रफुल्ल देशमुख ने कहा कि परियोजना के प्लॉट क्रमांक 3 और 4 पर स्थित 205 वृक्षों को हटाने की अनुमति भी कंपनी को प्राप्त हुई है। इन वृक्षों के बदले 6698 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि कंपनी ने अब तक इस क्षेत्र में एक भी वृक्ष नहीं काटा है। इसके विपरीत नियोजित पौधारोपण कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षा संकट गहराया, 18 में से 13 स्कूलों में प्रभारी मुख्याध्यापक; व्यवस्था चरमराई
तेलंगखेड़ी क्षेत्र में लगभग 2000 पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि भांडेवाड़ी क्षेत्र में शेष पौधारोपण का कार्य जारी है। अब तक कंपनी द्वारा तेलंगखेड़ी क्षेत्र में कुल 4062 वृक्ष लगाए जा चुके हैं। संचालकों ने तय किया है कि विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही आवश्यक है, इसलिए 6698 पौधारोपण का लक्ष्य पूरा होने तक प्लॉट क्रमांक 3 और 4 पर एक भी वृक्ष नहीं काटा जाएगा।
तेलंगखेड़ी में 2500 पौधे लगाए
इसके अंतर्गत तेलंगखेड़ी क्षेत्र में 2500 तथा दाभा क्षेत्र में 500 पौधे लगाए गए है। पौधारोपण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, इसके लिए उनके संरक्षण और देखभाल हेतु आधुनिक तकनीकों का उपयोग भी किया जा रहा है। वृक्षों का जियो टैगिंग किया गया है तथा उनकी वृद्धि और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
