अमरावती में वसुंधरा दिवस पर अनोखी पहल, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में पक्षियों हेतु 1150 जलपात्र वितरित

Amravati News: विश्व पृथ्वी दिवस पर अमरावती में वन विभाग और निलेश कांचनपुरे की पहल से पोद्दार स्कूल के छात्रों को 1150 जलपात्र बांटे गए, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी मिल सके
amrawati-823
Published on
Updated on

Amravati Forest Department News: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वन विभाग एवं सामाजिक वनीकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान व वाइल्ड अवेयरनेस रिसर्च एंड रेस्क्यू वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष निलेश कंचनपुरे के मार्गदर्शन में बडनेरा रोड स्थित पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में एक विशेष पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को पक्षियों के लिए मिट्टी के जलपात्र वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपवनसंरक्षक अर्जुना के. आर. IFS, विभागीय वन अधिकारी कमलेश पाटील, सहायक वनसंरक्षक योगेश तापस, डॉ. मयूर भेलुने, सुमित कुमार IFS सामाजिक वनीकरण विभाग, अमरावती, वनपाल श्री बाबूराव खेरकर तथा वनरक्षक आकाश सारडा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

गर्मी के बढ़ते प्रभाव और पक्षियों को होने वाली पानी की कमी को ध्यान में रखते हुए स्कूल में पक्षी जलपात्र वितरण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्ते विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से जलपात्र प्रदान किए गए।

इस दौरान विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पक्षियों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे गर्मियों में अपने घरों, बालकनी या छत पर पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य नितिन कोली द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन अपर्णा अर्पाले ने किया। आयोजन को सफल बनाने में इवेंट कोऑर्डिनेटर माधुरी इंगले, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर सुप्रिया गणवीर, जयश्री कपिले सहित मेघा पांडे, प्रांजली ताकपिरे, रंजना शिरभाते, प्रतिभा पाटील, जानवी कल्याणकर, सपना गडेचा, अमृता उपाध्ये, अनुसया शर्मा, मेघना सहारकर तथा प्रशासनिक अधिकारी पंकज आकांत का विशेष सहयोग रहा।

इसके अलावा स्पोर्ट्स विभाग के शिक्षक अक्षय लवहाले और वैभव काकड़ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जो एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com