राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नागपुर दौरा, ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव; घर से निकलने से पहले पढ़ें ये एडवाइजरी
Nagpur Traffic Advisory: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नागपुर आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद है। वर्धा रोड और आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है। यात्रा से पहले नई गाइडलाइंस जरूर देख लें।
- Written By: आकाश मसने
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नागपुर दौरा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Wardha Road Traffic News: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार, 25 फरवरी को उपराजधानी नागपुर के दौरे पर आ रही हैं। उनके इस महत्वपूर्ण दौरे के मद्देनजर नागपुर शहर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। विशेष रूप से वर्धा रोड, जामथा और मिहान की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात में भारी बदलाव किए गए हैं, ताकि राष्ट्रपति के काफिले की सुरक्षा और आम जनता की सुविधा के बीच सामंजस्य बना रहे।
ब्रह्मकुमारीज के कार्यक्रम में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जामठा स्थित ब्रह्मकुमारीज ‘विश्व शांति सरोवर’ में आयोजित ‘महाराष्ट्र का स्वर्ण युग: एकता और विश्वास’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। शाम 6 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियों के जुटने की संभावना है।
ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट डाइवर्जन
नागपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्धा रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। यह आदेश 25 और 26 फरवरी को प्रभावी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
नागपुर पुलिस की अनोखी पहल: CP विश्वास नांगरे पाटिल की अगुवाई में शुरू हुआ अपराधियों का आदान-प्रदान अभियान
Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
नागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
वर्धा से नागपुर की ओर: डोंगरगांव टोल नाका से नागपुर, जबलपुर और भंडारा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अब गुमगांव के रास्ते ‘समृद्धि जीरो सर्कल’ की ओर डाइवर्ट किया गया है।
बुटीबोरी रूट: बुटीबोरी से आने वाले भारी वाहनों को दाताला गांव के रास्ते समृद्धि महामार्ग की ओर भेजा जाएगा।
समृद्धि महामार्ग: अमरावती से नागपुर की ओर आने वाले ट्रैफिक को वृंदावन कटिंग के पास रोका जा सकता है या जरूरत के अनुसार मोड़ा जाएगा।
पांजरा टोल: यहां से वर्धा की ओर जाने वाले वाहनों को दाताला-बुटीबोरी मार्ग से जाना होगा।
आम जनता के लिए सुझाव
पुलिस उपायुक्त (यातायात) लोहित मतानी ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। विशेष रूप से विमानतल जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे फ्लाइट के समय से कम से कम 1 घंटा पहले घर से निकलें, क्योंकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान वर्धा रोड पर कुछ समय के लिए सामान्य यातायात रोका जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- समृद्धि हाईवे में 1150 करोड़ का घोटाला! अंबादास दानवे ने सांसद भुमरे पर लगाए आरोप, राज्य में सियासी हड़कंप
डीसीपी लोहित मतानी ने 25 फरवरी को शाम 5 बजे से 8 बजे के बीच जो भी लोग एयरपोर्ट या वर्धा रोड पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं वे एक घंटे का बफर टाइम ले कर चले। वहीं 26 फरवरी को सुबह 6 से 10 बजे तक एक घंटे का बफर समय ले कर चलने की अपील की है।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे वर्धा रोड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। जामथा स्थित कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
