‘फडणवीस को दिल्ली भेजने की तैयारी’, EC अधिकारियों पर होगा केस! कांग्रेस के आरोपों ने पकड़ी आग
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की धांधली को लेकर कांग्रेस ने पहले ही चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। इस बीच कांग्रेस के आरोपों ने जोर पकड़ लिया है।
- Written By: प्रिया जैस
नाना पटोले और देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nana Patole: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने वोट चोरी मामले में चुनाव आयोग और उसके अधिकारियों पर भी मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विश्लेषक व सीएसडीएस के समन्वयक संजय कुमार पर त्रुटिपूर्ण डाटा दिये जाने पर मामला दर्ज किया गया है। इससे कांग्रेस के आरोपों को और बल मिला है। वे नागपुर में प्रेस परिषद में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों में बोगस मतदान की हम लगातार शिकायत कर रहे हैं कि कैसे लाखों वोट बढ़े? शाम 5 बजे के बाद 20 फीसदी मतदान कैसे बढ़ा? उसकी सीसीटीवी फुटेज मांग रहे हैं लेकिन आयोग नहीं दे रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद भी 2-3 बार परसेंटेज बढ़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली बोगस है।
आयोग ने भी गलत ट्वीट किया है। इसलिए उसके और तत्कालीन चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने मतदान घोटाला उजागर किया तो आयोग ने वेबसाइट से सूची ही हटा दी। जानकारी छिपाई जा रही है तो सवाल यह है कि गुनहगार कौन है?
सम्बंधित ख़बरें
3 करोड़ दीजिए, मंत्री बना देंगे…केरल की कांग्रेस विधायक को आया फर्जी कॉल; साइबर ठगी का हुआ खुलासा
वित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
BJP के चक्रव्यूह में शरद पवार की NCP! देर रात देवेंद्र फडणवीस से क्यों मिले जयंत पाटिल?
देर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
कुछ न बोलें अजित पवार
पटोले ने कहा कि बीते वर्ष लोकसभा चुनाव में हमें अच्छी सफलता मिली थी। उसके बाद विधानसभा चुनाव का जो परिणाम आया उस पर तो खुद अजित पवार को विश्वास नहीं हो रहा था। इसलिए उनके संदर्भ में अब मैं कुछ कहूं, ऐसा लगता नहीं। यह धर्म व अधर्म की लड़ाई है। वे किस पक्ष में बोलें, यह उनका विषय है। मुझे तो लगता है कि उन्हें इस विषय पर कुछ बोलना ही नहीं चाहिए।
केन्द्र सरकार के नये बिल पर उन्होंने कहा कि केन्द्रीय यंत्रणा का दुरुपयोग कर लोगों को जेल में डालने की नीति इस सरकार की रह गई है। न्यायालय ने भी इसके लिए कई बार फटकार लगाई है। बावजूद इसके दुरुपयोग शुरू है। अब 30 दिनों में जेल में डालना और सरकार गिराने का नियोजन है। सर्वदलीय समिति के पास बिल गया है। तभी इस पर कोई प्रतिक्रिया दी जा सकेगी।
फडणवीस को दिल्ली भेजने की तैयारी
उपराष्ट्रपति चुनाव की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपे जाने के सवाल पर पटोले ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब भाजपा फडणवीस को सीधे पीएम मोदी की सीट पर बिठा रही होगी तो मुझे जानकारी नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या फडणवीस को दिल्ली भेजने की तैयारी चल रही है? पूरे राज्य में बाढ़ की आपदा से किसानों का भारी नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें – विदर्भ के पास अक्टूबर तक समय.., नागपुर दौरे पर सख्त दिखे अजित पवार, कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी
इस पर उन्होंने कहा कि पिछली आपदा की मदद अब तक नहीं मिली है। केवल पंचनामा का खेल शुरू है। सीएम को किसानों की मदद के लिए पत्र लिखा है। सरकार अब किसानों का अंत न देखे और जल्द मदद करे। राज ठाकरे द्वारा फडणवीस की मुलाकात पर पटोले ने कहा कि कौन किससे मिलने गया, इससे हमें कोई लेना-देना नहीं। हमारे लिए लोगों की समस्याएं अधिक महत्वपूर्ण हैं।
