Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में पोला त्योहार आज, नंदी औऱ पोलासुर राक्षस का बैल पोला से क्या हैं संबंध, जानिए

महाराष्ट्र में आज बैल पोला पर्व मनाया जा रहा हैं जो राज्य के हर हिस्से में बड़े ही धूमधाम से किसान वर्ग द्वारा मनाया जा रहा  है। यह त्योहार राज्य में दो दिनों तक मनाने की परंपरा होती हैं इसमें बैल पोला यानि मीठा पोला और तान्हा पोला। बैल पोला वाले दिन बैलों की पूजा का महत्व होता हैं तो वहीं पर तान्हा पोला में बच्चे मिट्टी के बैल लेकर घर-घर जाते हैं लोग उनकी पूजा करके कुछ ना कुछ न्यौछावर करते है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Sep 02, 2024 | 09:03 AM

बैल पोला पर्व (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

महाराष्ट्र में आज बैल पोला पर्व मनाया जा रहा हैं जो राज्य के हर हिस्से में बड़े ही धूमधाम से किसान वर्ग द्वारा मनाया जा रहा  है। इस दिन किसान बैलों को बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाकर पूजा करते है। इस पर्व को लेकर राज्य में अलग ही छाप देखने के लिए मिलती है। बैल पोला पर्व भारत के लोक परंपराओं से जुड़ा त्योहार हैं जिसे देश के हर हिस्से में अलग-अलग नामों से जानते है। महाराष्ट्र के अलावा यह त्योहार मुख्य रूप से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत में मनाया जाता है।

कई नामों से जानते हैं

महाराष्ट्र में बैल पोला तो वहीं इसे कई प्रकार के नामों से जाना जाता है। इसमें पोला पर्व, पोला अमावस्या, उत्तरभारत में भाद्रपद अमावस्या का नाम दिया गया है। महाराष्ट्र में इस दिन किसान अपने मवेशियों की पूजा करते हैं और खेती में सहयोग करने पर धन्यवाद देते है। बता दें कि, पोला का त्योहार भाद्रपद (महाराष्ट्र में सावन सोमवार) की अमावस्या को मनाने की परंपरा होती है। इसे अन्य नामों में पिठौरी अमावस्या, कुशग्रहणी, कुशोत्पाटिनी के नाम से जाना जाता है। यह त्योहार राज्य में दो दिनों तक मनाने की परंपरा होती हैं इसमें बैल पोला यानि मीठा पोला और तान्हा पोला। बैल पोला वाले दिन बैलों की पूजा का महत्व होता हैं तो वहीं पर तान्हा पोला में बच्चे मिट्टी के बैल लेकर घर-घर जाते हैं लोग उनकी पूजा करके कुछ ना कुछ न्यौछावर करते है।

ये भी पढ़ें-पोला त्योहार पर बनते हैं खास पकवान ठेठरी और खुरमी, जानिए इसे बनाने की रेसिपी

सम्बंधित ख़बरें

KDMC को प्रॉपर्टी टैक्स में 192 करोड़ का झटका, 600 करोड़ लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 407 करोड़ वसूली

IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा ऐलान, जिम्बाब्वे दौरे के लिए शेड्यूल घोषित; जानें कब से खेले जाएंगे मुकाबले

IAS Tukaram Mundhe: 21 साल की सर्विस में 24 बार तबादला! आखिर क्यों बार-बार होता है तुकाराम मुंढे का ट्रांसफर?

क्या आप जानते हैं? हनुमान जन्मोत्सव पर किन कामों को करने से चमक सकती है आपकी किस्मत।

नंदी और पोलासुर राक्षस का क्या हैं संबंध

प्रचलित कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए कंस ने कई प्रयास किए, लेकिन वो इस काम में सफल नहीं हो पाया। तब कंस ने पोलासुर नाम का एक राक्षस श्रीकृष्ण को मारने के लिए भेजा। पोलासुर बैल का रूप लेकर पशुओं के साथ शामिल हो गया। भगवान श्रीकृष्ण ने पशुओं के झुंड में भी उसे पहचान लिया और उसका वध कर दिया। तभी से बैल पोला का पर्व मनाया जा रहा है। इसी प्रकार ही भगवान शिव के वाहन नंदी बैल का संबंध भी इस दिन से है। इस वजह से बैल पोला का महत्व आज बढ़ जाता है।

बैलों और गायों को नहीं बांधते आज

आपको बताते चलें कि, आज बैल पोला के दिन सुबह के समय बैलों और गायों को बांधा नहीं जाता हैं उन्हें खुला रखते हैं। आज के दिन उन्हें अच्छी तरह पूरे शहर में हल्दी,उबटन, सरसो का तेल लगाकर मालिश की जाती है। इसके बाद पानी से नहलाया जाता हैं औऱ सजाया भी जाता है। इस दिन सजाने के साथ ही गले में खूबसूरत घंटी नुमा माला भी भी पहनाई जाती है। उन्हें धातु के गहनें औऱ कपड़े पहनाएं जाते है। इस दिन पूजा के बाद खास पकवान ठेठरी और खुरमा खिलाया जाता है।

Pola festival is being celebrated in maharashtra today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2024 | 08:53 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.