कल से शुरू होगी नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, शेगांव में भी स्टॉपेज
Vande Bharat Ajni-Nagpur to Pune: नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा की शुरुआत सोमवार यानी 11 अगस्त से होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इसका वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।
- Written By: आकाश मसने
वंदे भारत एक्सप्रेस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vande Bharat Express will Now Halt at Shegaon: देश की तेज गति की ट्रेनों की सीरीज में एक और महत्वपूर्ण कदम रखते हुए ट्रेन 26101/02 अजनी-पुणे-अजनी (नागपुर) वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा की शुरुआत सोमवार यानी 11 अगस्त से होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन 26101 पुणे से रवाना होगी क्योंकि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सप्ताह में 6 दिन चलने वाली इसे वंदे भारत को सोमवार को मेंटेनेंस के लिए रवाना नहीं किया जायेगा।
वहीं, बुधवार सुबह 9.50 बजे से यात्री अजनी रेलवे स्टेशन से नागपुर के यात्री उक्त ट्रेन 26102 वंदेभारत में सवार हो सकेंगे। वरिष्ठ रेल अधिकारियों की मानें तो उद्घाटन के तुरंत बाद यात्रियों के लिए रिजर्वेशन सर्विस शुरू कर दी जायेगी।
एक बार में 590 यात्री करेंगे सफर
- ट्रेन 26101 पुणे-अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) सुबह 6.25 बजे पुणे से रवाना होकर उसी दिन शाम 6.25 बजे अजनी (नागपुर) पहुंचेगी।
- ट्रेन 26102 अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन (सोमवार को छोड़कर) सुबह 9.50 बजे अजनी से रवाना होकर रात 9.50 बजे पुणे पहुंचेगी।
- इस ट्रेन का ठहराव वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर और दौंड कॉर्डलाइन स्टेशनों पर होगा।
- इस ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे जिनमें 1 एग्जीक्यूटिव चेयर कार (ईसी) और 7 चेयर कार (सीसी) शामिल हैं। इसमें कुल 590 यात्रियों के बैठने की सुविधा है जिसमें ईसी में 44 और सीसी कोच में 546 सीटें उपलब्ध हैं।
शेगांव में भी रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदे भारत एक्सप्रेस को शेगांव में स्टाॅपेज मिल गया है और इस संबंध में रेल विभाग द्वारा एक परिपत्र जारी किया गया है। शेगांव में स्टाॅपेज से श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय जीव एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने प्रयास किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
ईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
खुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
नागपुर यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, BJYM ने निकाला विरोध मार्च, कुलपति की नेमप्लेट तोड़ी; पुलिस ने लिया एक्शन
नागपुर MLC सीट पर किसे मिलेगा मौका? बावनकुले की सीट पर भाजपा का नया चेहरा कौन? बढ़ी हलचल
🚄✨ Big Boost for Pune! 4 New Vande Bharat Express Trains Announced ✨🚄 Great news for commuters, tourists, and businesses — Pune is all set to get 4 new Vande Bharat Express trains, connecting the city to Shegaon, Vadodara, Secunderabad, and Belagavi. These high-speed,… pic.twitter.com/dagUygh9sj — Mahesh Landge (@maheshklandge) July 22, 2025
आधुनिकता, सुरक्षा में अव्वल
वंदे भारत ट्रेन आधुनिकता और आराम का प्रतीक है। यह सभी कोच एयर कंडीशंड, ऑटोमैटिक तापमान नियंत्रण, एर्गोनॉमिक सीटें, एलईडी व एम्बियंट लाइटिंग, ऑटोमेटिक स्लाइडिंग दरवाजे, पैनोरामिक विंडोज और बायो-वैक्यूम शौचालय जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र का मौसम: तटीय इलाकों में जमकर होगी बारिश, IMD ने 26 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
सभी कोच में फायर डिटेक्शन व सप्रेशन सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी, इंटरकॉम प्रणाली, 30% ऊर्जा बचाने वाली पुनरुत्पादक ब्रेकिंग प्रणाली और ड्यूल सस्पेंशन सिस्टम जैसी तकनीक यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करती हैं।
विदर्भ-पश्चिम महाराष्ट्र की लाइफ लाइन बनेगी
वर्तमान में भारत में 72 वंदे भारत ट्रेनें, 144 सेवाओं के माध्यम से 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही हैं। आने वाले 3 वर्षों में रेलवे द्वारा 200 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने की योजना है। पुणे-अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से विदर्भ और पश्चिम महाराष्ट्र के बीच तेज कनेक्टिविटी स्थापित होगी। यह न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगी बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और समग्र आर्थिक विकास को भी सशक्त करेगी।
