-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Pm Modi Governance Model In Fadnavis Iim N Conference Revenue Week
फडणवीस की IIM-N कॉन्फ्रेंस में PM मोदी का शासन मॉडल, CM से सीधे होगी बात
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर जिले में 1 से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे राजस्व सप्ताह के हिस्से के रूप में प्रशासनिक बैठक हो रही है। इस बैठक में फडणवीस की IIM-N कॉन्फ्रेंस में PM मोदी का शासन मॉडल का इस्तेमाल होगा।

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: हाल के वर्षों में सबसे व्यापक प्रशासनिक कार्यों में से एक के तहत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले 2 और 3 अगस्त को सभी 36 जिलाधिकारियों और 6 संभागीय आयुक्तों, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
बैठकें आईआईएम नागपुर परिसर में होंगी और इनमें प्रधानमंत्री के शासन मॉडल का पालन किया जाएगा जहां अधिकारी दिनभर छोटे-छोटे समूहों में मंत्रियों के साथ बातचीत करते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह प्रारूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली में आयोजित की जाने वाली समीक्षा बैठकों से 7-8 से प्रेरित है।
1 से 7 अगस्त राजस्व सप्ताह
जिलाधिकारी के समूह सीधे सीएम फडणवीस से मिलेंगे, जबकि अन्य समूह एक साथ उपमुख्यमंत्रियों और राजस्व मंत्री से मिलेंगे। ये समूह दिनभर घूमते रहेंगे, ताकि सभी शीर्ष अधिकारी और मंत्री एक दूसरे के साथ केंद्रित चर्चाओं में शामिल हो सकें। यह प्रमुख प्रशासनिक बैठक नागपुर जिले में 1 से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे राजस्व सप्ताह के हिस्से के रूप में हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने बताया कि राजस्व विभाग इस सप्ताह के दौरान कई गतिविधियां आयोजित करेगा। यह अभियान 1 अगस्त से नियोजन भवन में शुरू हुआ। इसमें सेवानिवृत्त और कार्यरत राजस्व अधिकारियों को पुरस्कार वितरित किए जा रहे हैं।
शीतकालीन सत्र में सभी कार्यों के लिए निविदा
लोक निर्माण विभाग द्वारा विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और कार्यों के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इस वर्ष चर्चा है कि लोक निर्माण विभाग-1 के कार्यपालक अभियंता ने 10 लाख रुपये से कम लागत के छोटे कार्यों को न लेकर सभी कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। शीतकालीन सत्र 8 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है।
इसके लिए विधानभवन, रविभवन, नागभवन, विधायक निवास, 160 गाले, पुराने और नए हैदराबाद हाउस में मरम्मत के साथ-साथ रंगरोगन का काम किया जाएगा। इसी प्रकार सड़क निर्माण के कार्य भी किए जाएंगे। कहां कितना और किस प्रकार के कार्य की आवश्यकता है, इसकी जानकारी मांगी गई है। सभी द्वारा कार्यों की जानकारी कार्यपालक अभियंता कार्यालय को भेज दी गई है। रंगरोगन और मरम्मत पर जोर दिया गया है।
यह भी पढ़ें – मंत्रिमंडल में अब नहीं होगा कोई बदलाव, CM फडणवीस ने मंत्रियों को दी बड़ी चेतावनी
कुछ ने सड़क निर्माण के कार्य भी प्रस्तावित किए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लागत का प्रस्ताव लगभग 90 करोड़ रुपये होने की संभावना है। चर्चा है कि इस वर्ष छोटे-छोटे कार्यों के बजाय 2-4 कार्यों को मिलाकर सभी के लिए टेंडर प्रक्रिया लागू करने का निर्णय अधिशासी अभियंता विभाग-1 कार्यालय द्वारा लिया गया है।
विधानभवन में हुए कार्यों की होगी जांच
विधानभवन, मुख्य अभियंता कार्यालय में घास काटने पर लाखों रुपये खर्च किए गए। आरोप है कि उद्यान विभाग के कार्यों को निर्माण विभाग का दिखाकर खर्च किया गया, इसलिए इस मामले में जांच की बात हो रही है। पीडब्ल्यूडी के बड़ी संख्या में बिल लंबित हैं। बताया जा रहा है कि धन की कमी के कारण बिल स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं।
Pm modi governance model in fadnavis iim n conference revenue week
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMExclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PM3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













