Nagpur: स्टार एयर पर यात्रियों को नहीं भरोसा! बंद हुई नागपुर-कोल्हापुर फ्लाइट

Nagpur Airport News: नागपुर में अब एक-एक कर स्टार एयर ने अपनी सुविधाओं को बंद कर दिया है। नासिक, औरंगाबाद और लखनऊ के बाद अब कोल्हापुर के लिए भी सिटी से विमान सेवा बंद हो गई है।
Nagpur Airport News: नागपुर में अब एक-एक कर स्टार एयर ने अपनी सुविधाओं को बंद कर दिया है। नासिक, औरंगाबाद और लखनऊ के बाद अब कोल्हापुर के लिए भी सिटी से विमान सेवा बंद हो गई है।
स्टार एयर (सौजन्य-IANS)
Updated on

Nagpur Airport News: नासिक, औरंगाबाद और लखनऊ के बाद अब कोल्हापुर के लिए भी सिटी से विमान सेवा बंद हो गई है। मई में शुरू की गई फ्लाइट को 2 महीने चलने के बाद अब बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। कोल्हापुर में 14 सौ वर्ष पुराने महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने के लिए यहां से काफी संख्या में लोग जाते हैं।

फ्लाइट के शुरू होने से काफी सुविधा हुई थी लेकिन स्टार एयर ने इसे जल्द ही बंद कर दिया। यहां फ्लाइट नंबर एस5-135 कोल्हापुर के लिए सप्ताह में 3 दिन सोमवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2.35 बजे उड़ान भर रही थी। शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट अगस्त तक उड़ान नहीं भर पायेगी।

समर शेड्यूल के नाम पर किया बंद

अब यह तो अगस्त के बाद ही पता चलेगा कि फ्लाइट आगे शुरू होती भी है कि नहीं क्योंकि यहां से नासिक, औरंगाबाद और लखनऊ के लिए उड़ान भर रहीं फ्लाइट को समर शेड्यूल के नाम पर बंद कर दिया गया था। जुलाई में समर सीजन खत्म होने के बावजूद इन उड़ानों को अब तक शुरू नहीं किया गया। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या अगस्त खत्म होने के बाद यात्रियों को फिर से इस फ्लाइट की सौगात मिल पायेगी। वैसे भी स्टार एयर पर यात्रियों का भरोसा नहीं बैठ पा रहा है। कभी भी फ्लाइट के समय पर उड़ान नहीं भरने और ऐन समय पर कैंसिल किये जाने से यात्रियों को काफी तकलीफ होती है।

अमरावती में एयरपोर्ट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 16 अप्रैल को बहुप्रतीक्षित अमरावती एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था और इसे जिले के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए पहले विमान से वे स्वयं अमरावती पहुंचे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि अमरावती में दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे बड़ा पायलट प्रशिक्षण स्कूल शुरू किया जाएगा, जिससे अमरावती जल्द ही विश्व मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाएगा।

अब हर साल अमरावती से 180 पायलटों को प्रशिक्षित किया जाएगा और लगभग 34 विमान खड़े किए जाएंगे। ये विमान प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। पायलट प्रशिक्षण स्कूल के आगमन से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। नौकरियां बढ़ेंगी। मोदी सरकार के कार्यकाल में मिली यह एक बड़ी सौगात है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, गिरीश महाजन एवं पूर्व सांसद व भाजपा नेता नवनीत राणा उपस्थित थे।

2 घंटे में अमरावती से मुंबई

लंबे इंतजार के बाद अमरावती हवाई अड्डा अब आम जनता के लिए खोला गया। अलायंस एयरलाइंस की पहली 72 सीटर फ्लाइट अमरावती एयरपोर्ट पर उतरी। इस ऐतिहासिक उड़ान में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार समेत राज्य कैबिनेट के कई सदस्य मौजूद थे। हालांकि, यह पहली उड़ान विशेष रूप से वीआईपी यात्रियों के लिए थी, लेकिन अब यह सेवा सामान्य नागरिकों के लिए भी उपलब्ध हो गई है।

एक ओर राज्य में एयरपोर्ट लगातार बनाए जा रहे है तो वहीं दूसरी ओर नागपुर में एक-एक कर फ्लाइट्स को बंद किया जा रहा है। ऐसे में विकास के कार्यों पर सवाल खड़े हो रहे है। नासिक, औरंगाबाद और लखनऊ के बाद अब कोल्हापुर के लिए भी सिटी से विमान सेवा बंद हो गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com