ट्रेन में यात्रियों ने दबोचा लैपटॉप चोर, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस की घटना
- Written By: नवभारत डेस्क
नागपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर मंडल के तहत चल रही ट्रेन 18109 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में यात्रियों ने लैपटॉप चोर को दबोच लिया. आरोपी का नाम जगमोहन श्याम बघेल बताया गया. उसे रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया गया. रेल मदद के माध्यम से आरपीएफ को सूचना मिली कि उक्त ट्रेन के एस-01 कोच से एक बैग चोरी हुई है और चोर को यात्रियों द्वारा बी-01 कोच में पकड़ लिया गया है.
सूचना मिलते ही आरपीएफ के भंडारा रोड पोस्ट के अधिकारी एवं बल सदस्य द्वारा उक्त कोच को अटेंड किया गया. तब तक यात्रियों ने चोर को दबोचकर रखा था. आरोपी के पास से चोरी किया लैपटॉप बरामद किया गया. उसे इतवारी स्टेशन पर उतारकर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ में आरोपी ने लैपटॉप चोरी कर सीट के नीचे छिपाने की बात स्वीकार की. आगे की जांच के लिए मामला जीआरपी इतवारी के सुपुर्द कर दिया गया. यह कार्रवाई एएसआई टेभुर्णीकर, कनौजिया, एसआई बन्सोड, रायकवार, पटले, अकबर खान, एसआई दीपक कुमार व गश्ती दल द्वारा पूरी की गई.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर पुलिस का आधी रात को बड़ा एक्शन; सीपी विश्वास नांगरे पाटिल के आदेश पर ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’ से थर्राए अपराधी
नागपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल पर स्टंटबाजों का खूनी हमला, हॉर्न पर कार रोककर पीटा, CCTV से 14 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार
तबादले से पहले CP सिंगल का बड़ा दावा, नागपुर में ‘ऑपरेशन थंडर’ से 23 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 91 लोगों की बची जान
