‘महाराष्ट्र महा-क्विज़’ में लीजिए भाग, हर दिन जीतिए शानदार उपहार
आपको प्रश्न नवभारत और नवराष्ट्र के अखबारों के साथ-साथ वेबसाइट के होम पेज पर मिलेंगे। इसके लिए क्रमशः navabhartlive.com और navarashtra.com पर क्लिक कर सकते हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
'महाराष्ट्र महा-क्विज़'
नागपुर : वैसे अगर देखा जाए तो महाराष्ट्र में राजनीति हर पल बदल रही है और चुनावी सीजन में बदलाव की बयार अब और भी तेज हो गयी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 आजकल खूब चर्चा में है। महाराष्ट्र में मतदाता 20 नवंबर को मतदान करने के लिए तैयार हैं और नतीजे 23 नवंबर को आने वाले हैं। अब जनता को अपने पसंद की सरकार चुननी है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मुख्य मुकाबला सरकार में मौजूद महायुति या महा विकास अघाड़ी सरकार के बीच ही है। वहीं कुछ जगहों पर छोटे दल व निर्दलीय मुकाबले में दिखायी देंगे। इसी कड़ी में नवभारत-नवराष्ट्र ने अपने पाठकों के लिए ‘महाराष्ट्र महा-क्विज़’ लाने का निर्णय लिया है और यह क्विज़ अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा। महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर हमारे द्वारा पाठकों से कई सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही विजेताओं को ड्रॉ के जरिए पुरस्कार दिया जाएगा।
आपको प्रश्न नवभारत और नवराष्ट्र के अखबारों के साथ-साथ वेबसाइट के होम पेज पर मिलेंगे। इसके लिए क्रमशः navabhartlive.com और navarashtra.com पर क्लिक कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सीएम देवेंद्र फडणवीस को बॉम्बे हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, विधानसभा चुनावी जीत पर उठा सवाल, जानें क्या है पूरा मामला
EVM की गड़बड़ी को लेकर विपक्ष में चर्चा तेज, बीजेपी पर लगाए धांधली के आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार 27% नए चेहरे, 78 विधायकों को पहली बार सदन की सीट
महायुति की जीत के बाद घर वापसी की कोशिश में जुटे बागी नेता, वफादारों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी
इस ‘महाराष्ट्र महा-क्विज़’ में प्रत्येक दिन एक प्रश्न पूछा जाएगा। साथ ही आपको इसका उत्तर देने का विकल्प भी दिया जाएगा। आपको सही विकल्प चुनकर वर्तमान राजनीतिक मामलों पर अपना ज्ञान परखना है और इनाम जीतना है। आपको बता दें कि इसके विजेताओं का चयन भाग लेने वाले प्रतियोगियों में से किया जाएगा और उनके नाम समाचार पत्रों और डिजिटल साइटों के माध्यम से भी प्रकाशित किए जाएंगे।
समय का रखना है ध्यान
इस क्विज़ में सभी प्रश्न विधानसभा चुनाव से संबंधित होंगे। तो अब आप यह सोच रहे होंगे कि इस सवाल का जवाब देने के लिए आपको कितना समय मिलेगा। आपको हर दिन सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बताए गए सवालों का जवाब देकर डिजिटल साइट पर सबमिट करना है। लकी ड्रॉ के बाद आप रोजाना विजेताओं के नाम अखबारों और डिजिटल साइटों पर प्रकाशित किया जाएगा। साथ ही साथ विजेताओं को फ़ोन द्वारा सूचित किया जाएगा।
