-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Papers Of Disputed Property Presented Time Sought From Nagpur Hc
विवादित सम्पत्ति के पेश किए कागज, दस्तावेजों का अध्ययन करने HC से मांगा समय
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर में झिंगाबाई टाकली के एक विवादित सम्पत्ति मामले में सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट से समय मांगा है, जिसके बाद हाई कोर्ट ने ये आदेश देते हुए कोर्ट की कार्यवाही स्थगित कर दी।

नागपुर खंडपीठ (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: झिंगाबाई टाकली स्थित एक सम्पत्ति को लेकर चल रहे विवाद के मामले में सुनवाई के दौरान प्रतिवादी नितिन कोहले द्वारा समय मांगे जाने के बाद हाई कोर्ट ने सुनवाई तो स्थगित कर दी किंतु अगली सुनवाई के दौरान सम्पत्ति के जो भी दस्तावेज प्रस्तुत करना चाहते हैं, उन्हें रिकॉर्ड पर रखने का निर्देश दिया।
अब सुनवाई के दौरान विवादित सम्पत्ति के दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने के बाद आज ही दस्तावेज प्राप्त होने के कारण अध्ययन के लिए कुछ समय देने का अनुरोध याचिकाकर्ता की ओर से किया गया जिसके बाद हाई कोर्ट ने 13 अगस्त तक के लिए सुनवाई स्थगित की। याचिका के अनुसार प्रतिवादी नितिन कोहले और उमेश कोहले को झिंगाबाई टाकली स्थित प्लॉट संख्या 27 और 27ए का मालिक बताया गया है।
दावा यह है कि उक्त सम्पत्ति पर प्रतिवादियों की ओर से अवैध निर्माण किया गया है। आश्चर्यजनक यह है कि पहले निर्माण किया गया और अब संबंधित प्राधिकरण से मंजूरी की मांग की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
गुंठेवारी में भवन की मांगी जा रही मंजूरी
गत सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि प्रतिवादियों की ओर से एक ओर जहां अवैध निर्माण किया गया है वहीं योजना प्राधिकरण के रूप में प्रन्यास से न केवल महाराष्ट्र गुंठेवारी विकास (नियमन, उन्नयन और नियंत्रण) अधिनियम, 2001 के तहत भूखंडों के नियमितीकरण के लिए बल्कि संरचना को मंजूरी देने का अनुरोध किया जा रहा है। यहां तक कि इसके लिए संबंधित प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ सम्पर्क किया गया।
याचिकाकर्ता का मामला यह है कि इस अनुरोध को प्रतिवादी योजना प्राधिकरण द्वारा 31 मार्च 2023 के पत्र के माध्यम से पहले ही अस्वीकार कर दिया गया था जिसके बाद 18 अप्रैल 2023 को अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि इन दोनों अवैध निर्माणों की गतिविधियों के कारण परिसर में उपद्रव पैदा हुआ है।
यह भी पढ़ें – चार्जशीट दायर, याचिका ली वापस, गंटावार दम्पति मामले में सरकारी पक्ष का खुलासा
जारी करें उचित आदेश
याचिकाकर्ता की ओर से याचिका में संबंधित प्रतिवादी योजना प्राधिकरण को उचित कार्रवाई करने के आदेश देने का अनुरोध किया गया।याचिकाकर्ता का मानना है कि भले ही जमीन पर दावा किया जा रहा हो लेकिन वास्तविकता कुछ अलग है। इसका भी निपटारा किया जाना चाहिए।
प्रन्यास को इन संरचना के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का आदेश देने का अनुरोध याचिका में किया गया। 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन की मांग भी की गई।
Papers of disputed property presented time sought from nagpur hc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














