- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Order To Pa Of Officials To Remove Sunil Kedars Photo
Nagpur News: कर्मचारियों को बना रहे बलि का बकरा, केदार की फोटो निकालने पदाधिकारियों के PA को आदेश
- Written By: नवभारत डेस्क

सुनील केदार
नागपुर. जिला परिषद पदाधिकारियों के कक्ष में लगी पूर्व मंत्री सुनील केदार की तस्वीरों को निकालने के लिए सीईओ ने 7 जून 2002 के शासकीय परिपत्रक का हवाला देते हुए पदाधिकारियों को सीधे लिखित निर्देश दिया था. बावजूद इसके किसी ने भी तस्वीर को नहीं निकाला. अब सीईओ सौम्या ने पदाधिकारियों के स्वीय सहायकों को लिखित आदेश दिया है कि वे तस्वीरों को निकालें. उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि स्वीय सहायक कार्यालयीन कर्मचारी होने के नाते पदाधिकारी के कार्यालय की व्यवस्था की जवाबदारी उनकी है. वे शासकीय परिपत्रक के नियमानुसार व्यवस्था बनाएं और 48 घंटों में उसकी रिपोर्ट दें.
सीईओ के आदेश के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व चारों विषय समिति सभापतियों के पीए यानी स्वीय सहायक धर्म संकट में आ गए हैं. वे अपने पदाधिकारी के आदेश के बिना ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें अधिकार ही नहीं है, दूसरी ओर अगर सीईओ के आदेश का पालन नहीं करते तो वे उन पर आदेश के उल्लंघन की कार्रवाई कर सकती हैं.
बनाया गया बलि का बकरा
सुनील केदार की वजनदारी जिले के सारे अधिकारी भी जानते हैं. उनके गुट का ही जिला परिषद पर एकतरफा कब्जा है. पदाधिकारी उनके कट्टर समर्थक हैं जो किसी हालत में अपने ‘आदर्श’ की तस्वीर कक्ष से नहीं निकालने वाले हैं. सीईओ के आदेश के बाद भी उन्होंने तस्वीर नहीं निकाली तो अब उन्होंने पदाधिकारियों के पीए को अल्टीमेटम दे दिया. उनके आदेश के बाद तो चर्चा यह चल निकली है कि सत्ताधारियों, विरोधी पक्ष बीजेपी के झगड़े में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों (पीए) को बलि का बकरा बना दिया गया है. बताते चलें कि अध्यक्ष के सचिव क्लास वन अधिकारी डिप्टी सीईओ जीएडी, ईई ग्रामीण जलापूर्ति विभाग होते हैं.
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
नागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
सीईओ के इन अधिकारियों को अध्यक्ष के कक्ष से केदार की तस्वीर को निकालने का आदेश देना था. इसी तरह उपाध्यक्ष के सचिव कार्यकारी अभियंता बांधकाम विभाग और डीएचओ हैं. महिला व बाल कल्याण सभापति के सचिव जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.कल्याण, समाज कल्याण सभापति के सचिव जिला समाज कल्याण अधिकारी, कृषि सभापति के सचिव कृषि विकास अधिकारी, जिला पशुसंवर्धन अधिकारी और वित्त व शिक्षा सभापति के सचिव प्राथमिक शिक्षाधिकारी व कैफो हैं.
PA नहीं कर सकते हिम्मत
सीईओ पदाधिकारियों से सचिवों को उक्त आदेश देतीं तो हो सकता है वे पदाधिकारियों को इस संदर्भ में विश्वास में लेने का प्रयास भी करते लेकिन पदाधिकारियों के पीए ऐसा करने की हिम्मत भी नहीं कर सकते. वे तो उनके आदेशों का ही पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सीईओ के आदेश से वे भयभीत हैं कि क्या करें, क्या ना करें. चर्चा तो यह भी है कि राजनीतिक खेल और वरिष्ठ अधिकारियों के पल्ला झाड़ने की नीति में छोटे कर्मचारियों को फंसा दिया गया है. यह तो साफ है कि अगर सीईओ ने पदाधिकारियों के सचिवों को भी उक्त आदेश दिया होता तो शायद वे भी केदार की तस्वीर हटाने की हिम्मत करने से हिचकिचाते. चर्चा यह भी चल रही है कि शायद अधिकारियों को इस संकट से बचाने के लिए पदाधिकारियों के स्वीय सहायकों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है.
Order to pa of officials to remove sunil kedars photo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














