Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाहर ताला, अंदर धुएं के छल्ले… नागपुर में आधी रात ‘ऑपरेशन थंडर’, 3 हुक्का पार्लरों पर रेड

Nagpur Operation Thunder: नागपुर में ऑपरेशन थंडर के तहत पुलिस ने गोकुलपेठ के 3 हुक्का पार्लरों पर देर रात छापे मारे। बंद कमरों में हुक्का सेवन करते लोग मिले, संचालकों पर कार्रवाई हुई।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 12, 2026 | 07:18 AM

नागपुर पुलिस, ऑपरेशन थंडर,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Police Operation Thunder: नागपुर हुक्का पार्लरों के खिलाफ लगातार मिल रहीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीपी रवींद्र कुमार सिंगल ने ऑपरेशन थंडर के तहत रविवार को आधी रात के बाद पूरी फौज के साथ सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। एक साथ 3 हुक्का पार्लरों पर छापे मारे गए, कैफे संचालकों ने बाहर से तो ताला लगा रखा था लेकिन बंद कमरों में धुएं के छल्ले बनाए जा रहे थे। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई से कैफे संचालकों में हड़कंप मच गया है।

खुद सीपी के मैदान में उतरने से अधिकारी भी सकते में आ गए हैं। कार्रवाई किए गए हुक्का पार्लरों में गोकुलपेठ स्थित निंबस लाउंज, हश-हेज कैफे और सोरो कैफे का समावेश है। सीपी को जानकारी मिली थी कि समयावधि खत्म होने के बाद भी उपरोक्त कैफे लाउंज में ग्राहकों को प्रवेश दिया जाता है। देर रात तक हुक्का पीने की सुविधा दी जाती है।

रात 11 बजे के दौरान अचानक सीपी ने जोन-2 के डीसीपी नित्यानंद झा और नाइट राउंड पर निकलीं डीसीपी जोन-4 रश्मिता राव को गोकुलपेठ बुला लिया। अपनी टीम के साथ सबसे पहले सोरो कैफे में दबिश दी। यहाँ बंद कमरे में घने धुएं के बीच हुक्का सेवन जारी था। 17 युवक और 5 युवतियों सहित 29 लोग कैफे में मिले। पुलिस ने कैफे के संचालक धनंजय गणपति पौनीकर के खिलाफ कार्रवाई की।

सम्बंधित ख़बरें

Jal Jeevan Mission: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कोष से दिए 22,898 करोड़ रुपए, अब नहीं रुकेगा जल जीवन मिशन का काम

मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान

राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, बोलें- ‘निष्क्रिय मत बैठो, तुरंत काम में जुट जाओ’

उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज

बाहर ताला, भीतर 23 ग्राहक

दूसरी कार्रवाई निंबस लाउंज में की गई। पुलिस को कैफे के एंट्री गेट पर ताला दिखाई दिया लेकिन सीपी को जानकारी मिली थी कि भीतर ग्राहक हुक्के का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। ग्राहक बाहर जाना चाहते थे लेकिन पुलिस की छापेमारी के चलते बाहर जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था।

भीतर हर जगह धुआं पसरा हुआ था। ऐसे में सीपी ने एहतियातन दमकल विभाग को भी बुला लिया, जांच करने पर कैफे के भीतर 23 युवक और 3 युवतियां दिखाई दीं। कर्मचारियों को मिलाकर भीतर 41 लोग मौजूद थे। पुलिस ने कैफे के संचालक शेख समीर के खिलाफ कार्रवाई की। सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इमरजेंसी गेट तोड़कर ग्राहकों को बाहर निकाला

तीसरी कार्रवाई हैश-हेज कैफे में की गई। पुलिस कैफे में पहुंची तो गेट भीतर से बंद था। बार-बार आवाज लगाने के बावजूद किसी ने गेट नहीं खोला लेकिन ग्राहक भीतर फंसे हुए थे। पुलिस ने अग्निशमन दल की मदद से दरवाजा तोड़ दिया, इमरजेंसी गेट के जरिए ग्राहकों को बाहर निकाला गया, इस समय कैफे में 9 युवक और 4 महिलाएं मौजूद थीं, उनके अलावा कैफे का स्टाफ भी वहां मौजूद था।

यह भी पढ़ें:- Nagpur Weather Update: आज 46°C तक पहुंचेगा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज नागपुर का मौसम

पुलिस ने कैफे के संचालक अरसलान मिजी के खिलाफ कार्रवाई की, पुलिस ने तीनों प्रतिष्ठानों से 84 लोगों को हिरासत में लिया, भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर, हुक्का पॉट और फर्नीचर सहित लाखों का माल पुलिस ने जब्त कर लिया है।

कानूनी कार्रवाई जारी

सीपी ने बताया कि कैके संचालकों के खिलाफ बीएनएस के तहत गलत तरीके से रोकना और अवैध बंदी से संबंधित धाराओं के साथ-साथ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए है, उन्होंने कहा कि बंद और धुएं से भरे वातावरण में लोगों की आवाजाही को सीमित करना एक गंभीर सार्वजनिक सुरक्षा खतरा है। ऑपरेशन थंडर के तहत अवैध हुक्का पार्लरों और सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को खतरे में डालने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Operation thunder hookah parlour raid nagpur gokulpeth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 06:51 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur Police Raid
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.