सड़क खुदाई से जनता त्रस्त, एक्शन में मनपा आयुक्त; नागपुर में विकास कार्यों के समन्वय के लिए बुलाई आपात बैठक
Nagpur Road Digging Permission: नागपुर में सड़क खुदाई से पहले मनपा की अनुमति अनिवार्य होगी। डॉ. विपिन इटनकर ने सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करने व जल्द ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने के निर्देश दिए।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर मनपा, सड़क खुदाई, (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nagpur Road Digging Permission Dr Vipin Itankar: नागपुर शहर में इन दिनों विभिन्न एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनके लिए अक्सर सड़कों की खुदाई करनी पड़ती है। इन विकास कार्यों में सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और नागरिकों को होने वाली परेशानी को रोकने के लिए शुक्रवार को महानगर पालिका आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने अधिकारियों की क्लास ली।
मनपा आयुक्त के सभागार में हुई इस बैठक में खुदाई से पहले पूर्व अनुमति को अनिवार्य कर दिया गया। मनपा आयुक्त ने सभी विकास कार्य करने वाली एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क की खुदाई करने से पहले उन्हें मनपा से मंजूरी लेनी होगी।
इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जल्द ही एक विशेष पोर्टल तैयार किया जाएगा, जिसके माध्यम से अनुमति प्रदान की जाएगी। आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्य करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
Moshi Garbage Depot: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी और एससी आयोग का एक्शन, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
पश्चिम रेलवे का बड़ा सुरक्षा अपग्रेड: चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल पर लगेंगे नए हाइड्रोलिक बफर
नागपुर में अवैध निजी बसों पर बड़ा एक्शन: HC के आदेश के बाद 22 बसों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का प्रस्ताव!
चंद्रपुर में पुलिस स्टेशन के अंदर युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाए आरोप
भूमिगत सुविधाओं के नुकसान से नागरिक परेशान
वर्तमान में महानगर पालिका की ओर से ‘नाग नदी पुनर्जीवन प्रकल्प’ और ‘अमृत योजना’ सहित कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। साथ ही विभिन्न अन्य सरकारी विभाग भी शहर में अपने प्रोजेक्ट्स चला रहे हैं।
यह अक्सर देखा गया है कि विकास कार्यों के दौरान खुदाई करने से सड़क के नीचे मौजूद महत्वपूर्ण आवश्यक सेवाएं (यूटिलिटी) जैसे पानी की पाइपलाइन, बिजली के केबल और टेलीफोन केबल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इन सुविधाओं के बाधित होने से आम नागरिकों को भारी
परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सभी विभागों को सौंपने होंगे ‘जीपीएस मैप’
इस समस्या का स्थायी समाधान निकालते हुए मनपा आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने द्वारा बिछाई गई सभी अंडरग्राउंड केबल लाइनों के ‘जीपीएस मैप’ तुरंत मनपा को उपलब्ध कराएं, ऐसा करने से भविष्य में होने वाली खुदाई के दौरान इन आवश्यक सेवाओं को कटने या टूटने से बचाया जा सकेगा।
नियम तोड़ने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
आयुक्त ने बैठक में स्पष्ट और सख्त चेतावनी दी कि कोई भी विभाग अब से नागपुर मनपा की अनुमति के बिना खुदाई का काम शुरू नहीं करेगा। जिन विभागों ने बिना पूर्व अनुमति के खुदाई की, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में अवैध निजी बसों पर बड़ा एक्शन: HC के आदेश के बाद 22 बसों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का प्रस्ताव!
समन्वय की इस अहम बैठक में महावितरण के मुख्य अभियंता, महानिर्मिती के मुख्य अभियंता, मनपा की अधीक्षक अभियंता डॉ. श्वेता बनर्जी, मनोज तालेवार, मनपा नगर रचना विभाग के ऋतुराज जाधव, कार्यकारी अभियंता राजेश दुपारे, प्रन्यास, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और बीएसएनएल सहित कई अन्य विभागों के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।
